PALI SIROHI ONLINE
माउंट आबू-माउंट आबू के बस स्टैंड के पास एक स्पा सेंटर में देर रात आग लग गई। पुलिस को इसकी जानकारी रात करीब 11 बजे मिली।
सूचना मिलते ही पुलिस थाना और नगर पालिका से फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी।
करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
थानाधिकारी दलपत सिंह राठौर ने बताया कि देर रात सूचना मिलने पर वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। फायर ब्रिगेड की टीम भी तुरंत आ गई, जिससे समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है।

