• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

माउंट आबू में सैलानियों की आवक बढ़ीः नक्की झील पर शाम को उमड़े लोग

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 29, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

माउंट आबू-पूरा प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। अन्य शहरों में जहां दिन के समय बाहर निकलना मुश्किल है, वहीं हिल स्टेशन माउंट आबू में भी दिन में गर्मी का असर रहता है। हालांकि, शाम होते ही यहां का नजारा बदल जाता है और पर्यटकों की भीड़ से रौनक बढ़ जाती है।

पिछले कुछ दिनों से माउंट आबू का अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है। इस वजह से दिन के समय गर्मी महसूस होती है। लेकिन, शाम 6 बजे के बाद तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहावना हो जाता है, जो सैलानियों को आकर्षित करता है।

शाम को पर्यटन स्थलों की उमड़े लोग

शाम होते ही बड़ी संख्या में सैलानी सैर-सपाटे के लिए निकलते हैं। सनसेट पॉइंट के साथ-साथ नक्की झील के चारों ओर पर्यटकों का भारी जमावड़ा देखा जाता है। सैलानी नक्की झील के आसपास से आ रही ठंडी हवाओं का आनंद लेते हैं, और कई लोग झील में नौका विहार भी करते हैं।

माउंट आबू में दोपहर के समय अधिकतम गर्मी का अहसास होता है। इसके बावजूद, सैलानी दोपहर के कुछ घंटों को छोड़कर दिनभर यहां सैर-सपाटे का आनंद लेते नजर आते हैं।

Previous Post

चामुंडेरी गांव की विद्युत आपूर्ति आज बाधित रहेगी, कनिष्ठ अभियंता ने दी जानकारी

Next Post

रानी-राजकीय ब्लॉक आयुष चिकित्सालय का हुआ शिलान्यास

Next Post
रानी-राजकीय ब्लॉक आयुष चिकित्सालय का हुआ शिलान्यास

रानी-राजकीय ब्लॉक आयुष चिकित्सालय का हुआ शिलान्यास

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page