PALI SIROHI ONLINE
माउंट आबू-सिरोही जिले के माउंट आबू कस्बे में स्थित नक्की झील में सोमवार को एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान पांडव भवन के पीछे निवासी 25 वर्षीय तरुण राणा पुत्र छगन राणा के रूप में हुई है। वह 6 जून से अपने घर से लापता था। पुलिस ने शव को झील से निकालकर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
स्थानीय लोगों ने सबसे पहले शव को झील में देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद नगरपालिका के आपदा विभाग को भी सूचित किया गया। सहायक पुलिस निरीक्षक तारा राम, चंद्रवीर सिंह और ओमाराम की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
बोट की सहायता से शव को बाहर निकाला
नगरपालिका की आपदा टीम, जिसमें हेड जमादार तरुण कोरी, हरीश पंचाल और मनीष बैरवाल शामिल थे, आपदा टीम ने बोट की सहायता से शव को झील से बाहर निकाला।
सहायक पुलिस निरीक्षक ताराराम ने बताया कि शव को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां पोस्टमॉर्टम किया गया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।


