PALI SIROHI ONLINE
माउंट आबू-माउंट के वनपाल नाका ओरिया के झालरा वन क्षेत्र में गश्त के दौरान रविवार दोपहर 1 – बजे एक मादा भालू का शव मिला। टीम ने इसकी सूचना उप वन संरक्षक शुभम जैन को दी। उप वन संरक्षक के निर्देशन में -क्षेत्रीय वन अधिकारी वन्यजीव आबू पर्वत गजेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। – मृत मादा भालू के शव को कब्जे में लिया। शव को तलहटी रेंज परिसर लाया गया। मेडिकल टीम से पोस्टमार्टम कराया गया। – इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया।
टीम को मादा भालू के सभी अंग सुरक्षित मिले। मादा भालू की उम्र करीब 11 से 12 वर्ष आंकी गई। शव एक दिन पुराना होने का अनुमान लगाया गया। मेडिकल टीम में आबूपर्वत पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय थावरे, पशु चिकित्सालय अधिकारी गिरवर डॉ. योगेश कड़ेला मौजूद रहे।


