PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
सुमेरपुर । जवाई बांध रेलवे क्रॉसिंग के निकट रविवार सुबह युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर जवाई बांध चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सुमेरपुर उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
जवाई बांध चौकी प्रभारी सखाराम मीणा ने बताया कि सुबह 8.15 बजे सुमेरपुर-जवाई बांध रेलवे स्टेशन के बीच फालना की ओर स्थित पूर्व रेलवेक्रॉसिंग के पास एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई की।
मृतक की पहचान बलवना निवासी प्रवीण कुमार (23) पुत्र शांतिलाल के रूप में हुई। अलमारी पेंटिंग का कार्य करता था। पुलिस ने परिजन को सूचना देने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया और दोपहर बाद शव परिजन को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से होना प्रतीत हो रहा है


