माउंट आबू-आबूरोड मार्ग पर बोलेरो पलटी, 4-5 लोग घायल, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया
PALI SIROHI ONLINE
माउंट आबू-माउंट आबू-आबूरोड मार्ग पर शनिवार को एक बोलेरो कार बेकाबू होकर चट्टान से टकराकर पलट गई। इस हादसे में 4 से 5 लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए आबूरोड के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
यह घटना पर्यटन नगरी माउंट आबू से आबूरोड जाने वाले मार्ग पर सात घूम के समीप हुई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय वाहन में करीब 8 से 10 लोग सवार थे।सूचना मिलते ही छिपावेरी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल आबूरोड के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। हादसे के कारण मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा और गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारू करवाया।
गौरतलब है कि इसी मार्ग पर एक दिन पहले भी एक कार पलटने की घटना सामने आई थी।
