• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जालोर के लेटा में कार ट्रैक्टर की भिड़ंत में एक घायलः लोगों ने पहुंचाया हॉस्पिटल, प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 2, 2026
in Local
0
जालोर के लेटा में कार ट्रैक्टर की भिड़ंत में एक घायलः लोगों ने पहुंचाया हॉस्पिटल, प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-शहर के आहोर रोड स्थित लेटा जीएसएस के पास शुक्रवार को एक कार और ट्रैक्टर में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार में सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कार ड्राइवर को मामूली चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर कर ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।प्राण प्रतिष्ठा समारोह से लौट रहे थे कार सवार

जानकारी के अनुसार, जालोर के पाणवा निवासी भंवरसिंह और उनके साथी रणसिंह भायल एक प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होकर आहोर की तरफ से जालोर लौट रहे थे। इसी दौरान लेटा जीएसएस के समीप सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनकी कार को टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।निजी अस्पताल में चल रहा है इलाज

हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने घायल भंवरसिंह को कार से बाहर निकाला और जालोर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए इलाज जारी है। हादसे में कार ड्राइवर रण सिंह भायल को भी हल्की चोटें आई हैं।

पुलिस ने दोनों गाड़ियां जब्त कीं

हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आने से पहले ही ट्रैक्टर ड्राइवर गिरफ्तारी के डर से ट्रैक्टर को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार और ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर कोतवाली थाने पहुंचाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Previous Post

शादी के 4 दिन बाद हादसे में दूल्हे की मौत, जालोर के भादरुणा के सेली गाव की घटना, दुल्हन के हाथों की मेहंदी भी नहीं सूखी थी, उससे पहले ही उजड़ गया सुहाग

Next Post

माउंट आबू-आबूरोड मार्ग पर बोलेरो पलटी,  4-5 लोग घायल, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया

Next Post
माउंट आबू-आबूरोड मार्ग पर बोलेरो पलटी,  4-5 लोग घायल, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया

माउंट आबू-आबूरोड मार्ग पर बोलेरो पलटी,  4-5 लोग घायल, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page