• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

अज्जू हत्याकांड का अंतिम आरोपी गिरफ्तारः खूनी संघर्ष में हुई थी अजय की मौत, कुल 9 आरोपी न्यायिक हिरासत में

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 28, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

माउंट आबू-आबूपर्वत में 13 मार्च 2026 की रात हुए अजय उर्फ अज्जू हत्याकांड का अंतिम फरार आरोपी सुधीर पाण्डेय गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में अब तक कुल 9 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। सुधीर पाण्डेय को 27 मई 2026 को गिरफ्तार किया गया और 28 मई 2026 को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।यह घटना 13 मार्च 2026 की रात लगभग 11:30 बजे हुई थी, जब दो गुटों के बीच झड़प में अजय उर्फ अज्जू की मौत हो गई थी और उसके कुछ साथी घायल हो गए थे। सुधीर पाण्डेय (30) पुत्र सच्चिदानन्द पाण्डेय, निवासी अम्बेडकर कॉलोनी, आबूपर्वत, थाना आबूपर्वत, जिला सिरोही, इस मामले में वांछित था।

घटना के बाद 14 मार्च 2026 को मुकदमा संख्या 31/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया था। प्राथमिकी में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएँ 191(2), 191(3), 109(1), 103(1), 115(2), आर्म्स एक्ट की धारा 4/25, और एससी/एसटी एक्ट की धारा 3 (2) (V), (va) लगाई गई थीं। इस अनुसंधान का निरीक्षण और निर्देशन आबूपर्वत के पुलिस उपअधीक्षक व वृताधिकारी गोमाराम कर रहे थे।

सिरोही जिला पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ (आईपीएस) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोर सिंह चौहान के विशेष निर्देशों पर आबूपर्वत थाने की अनुसंधान टीम ने कार्रवाई की। टीम ने लगातार जानकारी जुटाकर और तकनीकी साधनों का उपयोग कर फरार अभियुक्त सुधीर पाण्डेय को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, सुधीर घटना के बाद से लगातार ठिकाने बदल रहा था, लेकिन सतत जांच और निगरानी के कारण उसे पकड़ लिया गया।इस मामले में सुधीर पाण्डेय से पहले दीपक कुमार उर्फ कालिया, पवन कुमार उर्फ शेरा, समीर आदिवाल, हर्ष राणा, साहिल बैरवाल, अश्विन उर्फ अच्चू, सागर डोड़िया और विक्रम उर्फ चच्चू सहित आठ अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका था। सुधीर की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने इस मामले में सभी वांछित आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

Previous Post

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस रद्द, 5 ट्रेनों का रूट बदला: कुछ ट्रेनों का अस्थायी स्टॉपेज होगा, सफर से पहले देखें नया शेड्यूल

Next Post

कृषि कुएं के पास तार में फंसा भालूः ट्रेंकुलाइजर गन से बेहोश किया, सुरक्षित बाहर निकालकर पिंजरे में डाला

Next Post

कृषि कुएं के पास तार में फंसा भालूः ट्रेंकुलाइजर गन से बेहोश किया, सुरक्षित बाहर निकालकर पिंजरे में डाला

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page