• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस रद्द, 5 ट्रेनों का रूट बदला: कुछ ट्रेनों का अस्थायी स्टॉपेज होगा, सफर से पहले देखें नया शेड्यूल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 28, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

*जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस दो दिन रद्द,पांच ट्रेनों का बदला मार्ग*
_अजमेर मंडल में ब्रिज निर्माण का असर_

जोधपुर। अजमेर मंडल के मदार-पालनपुर रेलखंड पर आऊवा स्टेशन यार्ड में ब्रिज संख्या-506 पर आरसीसी बॉक्स डालने के कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। तकनीकी कार्य के लिए लिए जाने वाले ब्लॉक के कारण 28 से 30 मई तक कुछ रेल सेवाओं का संचालन प्रभावित होगा।

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि कार्य के दौरान कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है,जबकि पांच प्रमुख ट्रेनों का संचालन परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा।

*दो ट्रेनें रहेंगी रद्द*

रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 14821,जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस 28 व 29 मई को रद्द रहेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 14822,साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस 29 व 30 मई को संचालित नहीं होगी।

*इन ट्रेनों का बदला मार्ग*

रणकपुर एक्सप्रेस,बांद्रा एक्सप्रेस,हडपसर-जोधपुर एक्सप्रेस तथा जम्मूतवी एक्सप्रेस सहित पांच ट्रेनों को व 29 मई शुक्रवार को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। ये ट्रेनें लूनी-भीलडी-महेसाना होकर संचालित होंगी।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनों का समदड़ी,जालोर, मारवाड़ भीनमाल,भीलड़ी और पाटन स्टेशनों पर अस्थाई ठहराव रहेगा।

*इन स्टेशनों पर उपरोक्त ट्रेनों का नहीं होगा ठहराव*

मार्ग परिवर्तन के कारण पाली मारवाड़,मारवाड़ जंक्शन,फालना,सुमेरपुर, पिंडवाड़ा,आबूरोड और पालनपुर स्टेशनों पर इन ट्रेनों का ठहराव नहीं रहेगा।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पूर्व ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।

Previous Post

फालना-बीजेपी नेता भोपाल सिंह गुर्जर हुए अस्वस्थ, विधायक राणावतं व जिलामहामंत्री सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि पहुचे गुर्जर के निवास पर

Next Post

अज्जू हत्याकांड का अंतिम आरोपी गिरफ्तारः खूनी संघर्ष में हुई थी अजय की मौत, कुल 9 आरोपी न्यायिक हिरासत में

Next Post

अज्जू हत्याकांड का अंतिम आरोपी गिरफ्तारः खूनी संघर्ष में हुई थी अजय की मौत, कुल 9 आरोपी न्यायिक हिरासत में

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page