• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

माउंट के रास्तों पर वन्यजीवों की चहल कदमी, अब सड़क किनारे दिखा सांभर

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 27, 2026
in Local
0
माउंट के रास्तों पर वन्यजीवों की चहल कदमी, अब सड़क किनारे दिखा सांभर

PALI SIROHI ONLINE

माउंट आबू-पर्यटन नगरी माउंट आबू के वनक्षेत्रों में वन्यजीवों की सक्रियता लगातार सामने आ रही है। अब माउंट आबू के रास्ते में रात के समय सड़क किनारे खड़ा सांभर दिखाई दिया। इसका वीडियो सामने आया। वाहन की रोशनी में सड़क किनारे खड़ा सांभर कुछ देर तक नजर आया। उसके बड़े सींग दिखे। आसपास का प्राकृतिक वनक्षेत्र भी दिखा। इससे पहले गोरा छपरा क्षेत्र में अलग-अलग पोज में लेपर्ड दिखाई दिया था। देलवाड़ा निवासी जोंटी सिंह ने उसे कैमरे में कैद किया था। इससे पहले भालू का वीडियो सामने आया था। शावकों के साथ घूमता लेपर्ड भी कैमरे में कैद हुआ था। अरावली की पहाड़ियों, घने पेड़ों, प्राकृतिक वनक्षेत्रों के बीच बसे माउंट आबू में भालू, लेपर्ड, सांभर जैसे वन्यजीवों की मौजूदगी यहां के पारिस्थितिक महत्व को दर्शाती है। अलग-अलग समय पर सामने आ रहे दृश्यों से स्पष्ट होता है कि आबू का जंगल अनेक वन्यजीवों का प्राकृतिक आवास है।

Previous Post

चामुंडेरी रियासत पंथेरा रिसोर्ट होटल के मालिक योगेश पवार (मेवाडा) को राजस्थान होटलियर्स क्लब का प्रभारी किया, जोधपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी रजत सिंह चौहान को सौंपी

Next Post

बाली ब्लॉक की राशन की दुकानों पर पॉस मशीनों की तकनीकी समस्या से उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी, समस्या समाधान की माग उठी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page