PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के चिमनपुरा राशन डीलर व बाली ब्लॉक राशन डीलर संघ उपाध्यक्ष झनक भान सिंह राठौड़ ने कहा कि कुछ दुकानों को छोड़ बाली ब्लॉक के राशन की कही दुकानों पर गेहूं लेने पहुंच रहे लाभार्थियों को पॉस मशीनों की तकनीकी समस्या से उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। मशीनों में सर्वर की समस्या से वितरण प्रभावित हो रहा है। कई बार सुबह 9 बजे मशीन चालू करने के बाद भी 11 बजे तक प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाती। राशनडीलर्स के अनुसार स्क्रीन पर ‘इनवैलिड पीआईडी एक्सएमएल वर्जन सर्वर’ का मैसेज आता है। इससे लाभार्थियों की पहचान और गेहूं वितरण अटक जाता है। लोगों को दो से तीन घंटे इंतजार करना पड़ता है।
बाली ब्लॉक राशन डीलर संघ उपाध्यक्ष झनक भान सिंह राठौड़ ने कहा कि करीब 4 महीने पहले ही पॉस मशीनों के मेंटेनेंस का टेंडर जिस फर्म के पास था। उसकी टेंडर अवधि पूरी होने के बाद से मशीनों में तकनीकी समस्याएं सामने आ रही हैं। वर्तमान में मशीनों के मेंटेनेंस का काम विभाग की ओर से देखा जा रहा है।
बाली ब्लॉक राशन डीलर संघ उपाध्यक्ष झनक भान सिंह राठौड़ ने कहा कि जल्द समस्या का समाधान करने की माग की।


