
PALI SIROHI ONLINE
माउंट आबू-माउंट आबू में आबू रोड मार्ग पर वीर बाबा मंदिर के पास नगर पालिका का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इससे रात्रिकालीन ड्यूटी से लौट रहे पांच कर्मचारी घायल हो गए। इनमें एक के ज्यादा चोट लगने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना सात घूम के पास हुई। माउंट आबू की ओर जाते समय वाहन अनियंत्रित होकर सुरक्षा दीवार से टकरा गया। घायल कर्मचारियों में पालिका मुख्य जमादार तरुण कुमार, विशाल सोलंकी, मनोज कुमार, हरीश पंचाल और ईश्वर आदिवाल शामिल हैं। इनमें ईश्वर आदिवाल को सबसे अधिक चोटें आई हैं।
थानाधिकारी प्रदीप डांगा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को ग्लोबल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने कुछ कर्मचारियों की स्थिति को गंभीर बताया है। अस्पताल के चिकित्सा प्रमुख डॉ. प्रताप मिड्डा स्वयं घायलों के उपचार की निगरानी कर रहे हैं।
एसडीएम डॉ. अंशु प्रिया भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने से हादसा होना सामने आया है। नगरवासियों द्वारा घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने के प्रयास की सराहना की जा रही है। घटना के बाद पालिका स्टाफ भी मौके पर पहुंचा।
चामुंडेरी हर घर तिंरगा अभियान