
PALI SIROHI ONLINE
माउंट आबू-राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सिंह खिजुरी ने माउंट आबू के देवी सिंह देवल को नगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना के मार्गदर्शन में की गई है।
प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सिंह ने नियुक्ति पत्र में कहा कि देवी सिंह देवल की नियुक्ति से राजपूत करणी सेना नए आयाम स्थापित करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि देवी सिंह अपने पद पर रहते हुए निष्ठा से कार्य करेंगे और संगठन को आगे बढ़ाएंगे।


