• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

फालना-मोकमपुरा के युवक की कार ट्रक से टकराई, युवक की मौत

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 24, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

उदयपुर-सुखेर थाना क्षेत्र के 100 फीट रोड मीरानगर में सोमवार देर रात हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि हादसे में मोकमपुरा फालना दिलीप (26) पुत्र देवाराम सीरवी की मौके पर ही मौत हो गई। साथी नरेंद्रसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि दोनों शोभागपुरा से भुवाणा की तरफ जा रहे थे। मीरानगर में पहुंचे थे कि आगे चल रही ट्रक के पीछे जा टकराए। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का आगे का पूरा हिस्सा ट्रक के नीचे घुस गया। दोनों युवक कार में ही फंसे रह गए। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचीऔर दोनों युवकों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर एमबी हॉस्पिटल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर नरेंद्रसिंह को निजी अतस्पताल में पहुंचाया गया। इधर, पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराते हुए शव परिजनों को सौंपा।

लोगों ने हरसंभव की मदद : हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कई लोगों ने मानवता दिखाते हुए बिना वक्त गंवाए बचाव कार्य शुरू कर दिया। क्षतिग्रस्त कार के पुर्जे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। एंबुलेंस पहुंचने में देरी होने की स्थिति में मौके से गुजर रही एक मिनी ट्रक से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Previous Post

बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत, सांत्वना देने वाले भी रो पड़े

Next Post

पाली-दूध लेने जा रहा मजदूर अचानक सड़क पर गिरा, मौतः चार साल से एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था, पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा

Next Post

पाली-दूध लेने जा रहा मजदूर अचानक सड़क पर गिरा, मौतः चार साल से एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था, पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page