
PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में शनिवार देर रात एक महिला घर की छत से उतरते समय 12 फीट की ऊंचाई से गिर गई। इस दौरान सीढ़ियों से वह सीधे बरामदे में गिरी, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई।बारिश के दौरान यह हादसा हुआ।
महिला बच्चों को लेकर छत पर सो रही थी। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई। इस पर वो बच्चों को लेकर नीचे उतर रही थी। इस दौरान सीढ़ियों पर फैले बरसाती पानी में उसका पैर फिसल गया और करीब 12 फीट की ऊंचाई से वह सीढ़ियों से सीधे बरामदे में गिर गई।
हादसे में उसका पैर फ्रैक्चर हो गया और चेहरे पर चोटें आई। घायल महिला को इलाज के लिए उसे पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया।
सीढ़ियों पर नहीं लगी हुई थी रेलिंग
जानकारी के अनुसार पाली जिले के मांडा गांव (सोजतरोड) निवासी 30 वर्षीय रेखा पत्नी विनोद कुमार मकान की छत पर शनिवार रात को बच्चों के साथ सो रही थी। देर रात को अचानक बरसात आने पर वह छत बच्चों के साथ छत से नीचे उतर रही थी। इस दौरान सीढ़ियों पर फैले बरसाती पानी के कारण उसका पैर फिसल गया।
सीढ़ियों पर रेलिंग नहीं लगी हुई थी। ऐसे में करीब 12 फीट की ऊंचाई से वह सीढ़ियों से नीचे बरामदे में जा गिरी। इस हादसे में उसका एक पैर फ्रैक्चर हो गया और चेहरे पर चोटे आई। जिसे उपचार के लिए रविवार सुबह परिजन पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां उसका उपचार किया गया।
बेटी कसक अग्रवाल के bstc फाइनल करने पर बधाई
चामुंडेरी हर घर तिंरगा अभियान