PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड-आम चुनाव के दूसरे चरण के तहत जालोर सिरोही लोकसभा क्षेत्र के रेवदर विधानसभा क्षेत्र के आबूरोड में मतदान हो रहा है। अब तक यहां 52.52 प्रतिशत मतदान हो चुका है।
शहर के कई केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लग गई और लोग अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। गर्मी के मौसम को देखते हुए प्रशासन ने प्रत्येक बूथ पर छाया पानी के इंतजाम किए हैं। चुनावी कार्यक्रम घोषित होने के बाद से ही प्रशासन तैयारियों में जुटा था। ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए स्वीप कार्यक्रम चलाया गया।
विधानसभा क्षेत्र में कुल 287483 मतदाता हैं। जिनमें पुरुष 151300 और महिलाएं 136155. हैं।
ये भी पढे