• May 17, 2026

मारवाड़ जंक्शन विधानसभा क्षेत्र में दो प्रमुख सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत

PALI SIROHI ONLINE

मारवाड़ जंक्शन विधानसभा क्षेत्र में दो प्रमुख सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत

नगराज वैष्णव
रानी /मारवाड़ जंक्शन विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इन कार्यों की स्वीकृति पर विधायक केसाराम चौधरी ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी का आभार व्यक्त किया।
स्वीकृत सड़क निर्माण कार्यों का विवरण इस प्रकार है —
खिवाड़ा मुख्य सड़क से आदर्श विद्या मंदिर स्कूल होते हुए CHC तक सड़क निर्माण कार्य
इस सड़क के निर्माण से विद्यालय आने-जाने वाले विद्यार्थियों, अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों एवं स्थानीय ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी।


बिजोवा हनुमान मंदिर से मिश्री बाग आखरविया चौराहाया होते हुए ग्राम पंचायत तक सड़क निर्माण कार्य
इस मार्ग के निर्माण से गांव के मुख्य मार्गों का संपर्क मजबूत होगा तथा ग्रामीण क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुगम बनेगी। उत्तमसिंह राजपुरोहित बिजीवा मंडल अध्यक्ष , मोहलाल गाँची , रामलाल प्रजापत , मुकेश गर्ग
विधायक केसाराम चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में बेहतर सड़कें विकास की नई पहचान बनेंगी और आमजन को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि जनसेवा एवं विकास के लिए वे निरंतर कार्यरत हैं।

You cannot copy content of this page