• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

नाना-मालनु गांव में विद्युत शार्ट सर्किट से लगी झाड़ियो में आग,ग्रामीणों ने पाया आंग पर काबू

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 27, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

डी के देवासी

बाली उपखंड के नाना थाना क्षेत्र के मालनु गांव में बुधवार को विद्युत डीपी में शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई। आग लगते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोगों में भय व्याप्त हो गया। गनीमत रही कि समय रहते स्थानीय ग्रामीणों की सतर्कता और तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत बिजली विभाग को अवगत कराया, जिसके बाद विभागीय कर्मचारियों ने बिजली सप्लाई बंद करवाई। बिजली बंद होने के बाद स्थानीय लोगों और कर्मचारियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग लगने की इस घटना के चलते कुछ समय तक क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही। हालांकि बाद में स्थिति सामान्य होने पर बिजली सप्लाई पुनः बहाल कर दी गई।

ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मांग की है कि गांव में विद्युत लाइन और डीपी का समय-समय पर रखरखाव किया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।

Previous Post

बाली-एक सरपंच के कार्यों से प्रभावित ग्रामीणों ने मौत के बाद सरपंच की यादों को जिंदा रखने को लगाई मूर्ति, विधायक ने भी मूर्ति पर किया माल्यार्पण

Next Post

आबूरोड-अवैध मादक पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार: 47 ग्राम गांजा जब्त, गश्त के दौरान पकड़ा

Next Post

आबूरोड-अवैध मादक पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार: 47 ग्राम गांजा जब्त, गश्त के दौरान पकड़ा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page