• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बाली-एक सरपंच के कार्यों से प्रभावित ग्रामीणों ने मौत के बाद सरपंच की यादों को जिंदा रखने को लगाई मूर्ति, विधायक ने भी मूर्ति पर किया माल्यार्पण

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 27, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा/नगराज वैष्णव

बाली उपखंड के कोयलवाव गांव में पूर्व सरपंच एवं आदिवासी नेता स्वर्गीय भानाराम गरासिया की ऐसी जनसेवा की उनके कार्यो से प्रभावित ग्रामीणों ने स्मृति में ग्रामीणों एवं परिजनों द्वारा उनकी मूर्ति स्थापित की गई। क्षेत्र में निस्वार्थ भावना से दी गई सेवाओं और जनहित के कार्यों को याद करते हुए ग्रामीणों ने यह पहल की, जिससे गांव में भावुक माहौल देखने को मिला।

मूर्ति स्थापना के बाद बाली विधायक एवं पूर्व मंत्री पुष्पेंद्र सिंह राणावत कोयलवाव पहुंचे, जहां उन्होंने स्वर्गीय भानाराम गरासिया के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट की। इस दौरान विधायक राणावत ने भानाराम गरासिया की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके सामाजिक योगदान को याद किया।

ग्रामीणों ने बताया कि स्वर्गीय भानाराम गरासिया ने अपने कार्यकाल और सामाजिक जीवन में हमेशा आमजन, विशेषकर आदिवासी समाज की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए सेवाभाव से कार्य किया। उनके निधन के बाद गांववासियों ने उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से मूर्ति स्थापना का निर्णय लिया।

गौरतलब है कि क्षेत्र में कई जनप्रतिनिधियों का निधन समय-समय पर होता रहा है, लेकिन कोयलवाव गांव में किसी पूर्व सरपंच की स्मृति में मूर्ति स्थापित होने का यह पहला मामला माना जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह मूर्ति आने वाली पीढ़ियों को भानाराम गरासिया के समाजसेवी व्यक्तित्व और जनसेवा की प्रेरणा देती रहेगी।

इस दौरान कोयलवाव सरपंच प्रशासक तोलाराम गरासिया,भीमाना ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष नेकाराम गरासिया, नाड़ीया सरपंच प्रशासक मदन लाल गरासिया,काकराड़ी सरपंच प्रशासक राजाराम गरासिया,बेरडी सरपंच प्रशासक भगवती लाल,कुंडाल सरपंच प्रशासक पिंटू गरासिया,खेतरली सरपंच प्रशासक भूराराम,कुरन सरपंच प्रशासक रमेश कुमार,पूर्व समिति सदस्य नैनू बाई,पूर्व सरपंच सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि आदिवासी नेता बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग मौजूद रहे

Previous Post

तखतगढ-नौतपा के बीच विद्यार्थियों का दूसरे दिन जारी रहा धरना ,32 घंटे बाद धरना समाप्त, चार मांगों पर बनी सहमति

Next Post

नाना-मालनु गांव में विद्युत शार्ट सर्किट से लगी झाड़ियो में आग,ग्रामीणों ने पाया आंग पर काबू

Next Post

नाना-मालनु गांव में विद्युत शार्ट सर्किट से लगी झाड़ियो में आग,ग्रामीणों ने पाया आंग पर काबू

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page