PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के मालनू निवासी रूपाराम पुत्र वरदाराम मीणा की आकस्मिक निधन पर चामुंडेरी राजस्थान ग्रामीण बैंक शाखा में मृतक का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत बीमा होने के चलते चामुंडेरी बैंक शाखा प्रबंधक डूंगर चौधरीं व सहायक शाखा प्रबंधक यागवेन्द्र देवड़ा ने रीजनल प्रबंधक गौरव मोहि के निर्देशन में मृतक मालनु निवासी रूपा राम मीणा की नॉमिनी पत्नी तारादेवी को बीमा दावे का सफलतापूर्वक निस्तारण कर बीमा क्लेम की राशी दो लाख रुपये की राशि उनके नामांकित सदस्य तारा देवी (पत्नी) को प्रदान की गई।
यह दावा राजस्थान ग्रामीण बैंक चामुंडेरी शाखा के शाखा प्रबंधक डूंगर चौधरीं, सहायक शाखा प्रबंधक यागवेन्द्र देवड़ा, कार्यालय सहायक दीपाली गुर्जर,खजांची महिलपाल सिंह खिरिया, कैलाश मेघवाल ने मृतक के परिजनों की मौजूदगी में मृतक की पत्नी को 2 लाख की बीमा राशि का चेक दिया गया।
सह्ययक शाखा प्रबंधक यगवेन्द्र देवड़ा ने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा योजना है, जिसके माध्यम से पात्र खाताधारकों को कम प्रीमियम पर जीवन बीमा सुरक्षा प्रदान की जाती है। बैंक द्वारा ग्रामीण एवं आमजन को इस योजना से जुड़ने तथा अपने परिवार को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने हेतु निरंतर जागरूक किया जा रहा है।
मृतक की मौत के दो माह बाद पीड़ित परिवार ने आवेदन किया था स्थानिक शाखा ने सतर्कता पूर्वक कार्यवाही करने पर मात्र 7 दिन में बीमा क्लेम राशि का भुगतान पीड़ित परिवार को मिला।
2 लाख का चेक मिलते ही गरीब विधवा महिला ने राहत की श्वास ली और बैंक स्टाफ अधिकारियों का आभार जताया।


