PALI SIROHI ONLINE
दातीवाड़ा दुदेश्वर महादेव मंदिर मे चोरी
लाखो के आभूषण सहित नकदी चोरी कर ले गए अज्ञात चोर
बाली। उपखण्ड के फालना थाना के क्षेत्रधिकार के अधीन दातीवाड़ा गांव मे 8 तारीख की मध्यरात्रि दो नकाबपोश चोरो ने मंदिर मे चोरी की वारदात को अंजाम दिया,
चोरो ने मंदिर मे भगवान शिव, पार्वती व नंदी के सोने चांदी के आभूषण, चांदी के छत्र, चांदी की जल चढ़ाने की सारंगी सहित नकदी चोरी कर ले गए, चोरी की वारदात वहा लगे सीसी टीवी कैमरे मे कैद हो गईं, कैमरे मे दो लोग मुँह पर कपड़ा बांधे चोरी करते नजर आ रहे है दुदेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट मंडल और पुजारियों व दातीवाड़ा गांव के छत्तीस कौम के लोगो ने पुलिस मे रिपोर्ट देकर चोरो को जल्द से जल्द पकड़ने की पुलिस प्रशासन से मांग की।
दातीवाड़ा गांव मे इससे पहले भी मामाजी मंदिर, पहाड़ी के ऊपर माताजी मंदिर, सादलिंग जी मंदिर पर चोरी की घटनाये हो चुकी के, चोरी की बढ़ती घटनाओ से ग्रामीणों मे दशहत का माहौल है


