लुणावा में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत लगा विशेष शिविर, 88 मरीजों की हुई एक्सरे जांच
PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखंड के लुणावा ग्राम के राजकीय प्राथमिक चिकित्सालय में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत शिविर का आयोजन बाली ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हितेंद्र वागोरिया ओर चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ कमलेश शर्मा और ब्लॉक प्रोग्राम अधिकारी मोहमद अजरुदीन की मौजूदगी में हुआ।
यहा बाली से आए रेडियोग्राफर बिकास कुमार व शैतान सिंह मय टीम ने 88 मरीजों की एक्स-रे जांच की।
बाली ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ हितेन्द्र बागोरिया ने बताया कि जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विकास मारवाल के निर्देशन में लुणावा चिकित्सालय में आयोजित टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया शिविर में मरीजों की स्क्रीनिंग (एक्सरे) जांच उपचार कर 88 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई ओर आवशवयक दवाइया निःशुल्क दी गई।
ब्लॉक प्रोग्राम अधिकारी मोहमद अजरुदीन ने कहा कि टी. बी जैसी गंभीर बीमारी को समय पर पहचान एवं नियमित उपचार के माध्यम से टीबी जैसी बीमारी को पुनतः समाप्त किया जा सकता है इसके लिए विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मरीजों के एक्सरे कर टी, बी जैसी बीमारियों की पहचान की गई।
इस दौरान डॉक्टर कमलेश शर्मा, भूपेंद्र सिंह STS, मोहित सोलंकी एलटी, ANM राधिका राठौड़, सोनल परिहार मय टीम ने भी मौजूद रहकर अपनी सेवाए दी।

