PALI SIROHI ONLINE
बाली-बाली उपखंड क्षेत्र के लालराई गांव स्थित बेरा सुथारों के पास बुधवार रात जमीनी विवाद को लेकर एक युवक पर लाठियों से हमला किया गया। हमले में लखमाराम (44) पुत्र लालाराम चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया।
आरोप है कि लखमाराम के भाई ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर उस पर लाठियों से हमला किया था। हमला जमीनी विवाद के चलते हुआ।
घटना की सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस के पायलट हीरालाल देवासी और ईएमटी ललित ने लखमाराम को प्राथमिक सहायता प्रदान की और उन्हें बाली अस्पताल पहुंचाया।
बाली अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आगे के उपचार के लिए पाली रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सादड़ी पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस संबंध में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


