PALI SIROHI ONLINE
बाली थाना क्षेत्र में खेत में घुसकर मारपीट का मामला दर्ज, 18 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज
बाली। बाली पुलिस थाना क्षेत्र में खेत में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने 18 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार रमेश कुमार पुत्र सुरता राम गरासिया निवासी कुंडाल ने बाली पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि बाला पुत्र जोमा सहित कुल 18 लोगों ने उसके खेत में घुसकर उसके साथ मारपीट की।
रिपोर्ट के आधार पर बाली पुलिस ने बाला पुत्र जोमा सहित 18 आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा घटना के कारणों और अन्य तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।


