PALI SIROHI ONLINE
हनुमान सिंह राव बीजापुर
कुंडाल में आदिवासी दिवस पर विशाल कार्यक्रम, पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए ग्रामीण।
बाली उपखंड के कुंडाल गांव में आदिवासी दिवस के अवसर पर विशाल कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सामाजिक समरसता संयोजक लखमाराम पहुंचे और भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
समारोह में आदिवासी समाज की महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। समाज के लोगों ने अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद बीजापुर मंडल अध्यक्ष चुनीलाल मीणा, बाली चौहान समाज के प्रतिनिधि लालसिंह चौहान, वंशावली संरक्षण एवं संवर्धन संस्थान के जिला सह संयोजक हनुमान सिंह राव, आदिवासी दिवस कार्यक्रम प्रभारी प्रभुराम गरासिया, बाबूराम गरासिया सहित कुंडाल ग्रामवासी मौजूद रहे।
इस दौरान महिलाएं और पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में कार्यक्रम में पहुंचे। मादल की थाप और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर ग्रामीणों ने हाथों में पारंपरिक हथियार व तीर-कमान लेकर विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान पूरा माहौल आदिवासी संस्कृति और परंपराओं से रंगा नजर आया।
ये भी पढे
कुंडाल में मनाया गया आदिवासी दिवस
अपने क्षेत्र की हर छोटी बड़ी खबर के साथ अपडेट रहने के लिए अभी डाउनलोड करें PALI SIROHI ONLINE एप्प


