• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

कोट बालियान  कृषि कुए पर 12 फीट लंबे अजगर का हुआ सुरक्षित रेस्क्यू

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 30, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

12 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल में छोड़ा

बाली। बाली वाइल्ड एंड स्ट्रीट एनिमल रेस्क्यू टीम को सूचना मिली कि कोट बालियान स्थित मोमाजी मंदिर के पीछे सुरेश चौधरी के कृषि कुएं पर करीब 12 फीट लंबा अजगर सांप दिखाई दिया है। अजगर को देखकर आसपास के लोगों में भय का माहौल बन गया और इसकी सूचना रेस्क्यू टीम को दी गई।

सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम के सदस्य पूरन बिरावत और दिलीप सेन मौके पर पहुंचे। टीम ने काफी सावधानी और सूझबूझ के साथ अजगर को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के दौरान अजगर को किसी प्रकार की चोट न पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखा गया।

सफल रेस्क्यू के बाद अजगर को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया और प्राकृतिक वातावरण में जंगल के क्षेत्र में छोड़ दिया गया। अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वहीं, ग्रामीणों ने रेस्क्यू टीम के सदस्यों पूरन बिरावत और दिलीप सेन के प्रयासों की सराहना की।

View this post on Instagram

Previous Post

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ खंड बाली की साधारण सभा की बैठक का आयोजन

Next Post

फालना में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, रोजाना की तरह काम पूरा कर घर लौट रहा था

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page