अमूल सरस कृष्णा के 27 टीन सीज शिकायत के आधार पर कोसेलाव खिमाड़ा पाली में कार्यवाही
PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
*नकली और मिलावटी के संदेह पर नामचीन ब्रांड अमूल सरस और कृष्णा के 27 टीन सीज शिकायत के आधार पर डेयरी एवं किराना की दुकानों पर कार्यवाही जांच के लिए सैंपल*
पाली, 14 अप्रैल 2026/
पाली जिले में मिलावटखोरों के खिलाफ विशेष अभियान जारी है।
सीएमएचओ डाॅ विकास मारवाल के निर्देशानुसार संपर्क पोर्टल पर शिकायत अनुसार शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत पाली शहर के इंद्रा कॉलोनी पर स्थित भुवाल माता डेयरी एंड जनरल स्टोर से घी का नमूना तथा दूसरी शिकायत भीखाजी नगर कोसलाव शिव शक्ति किराना स्टोर से नकली घी के संदेह पर कृष्णा घी, सरस घी, अमूल घी के 4 नमूने लिए 27 टीन को विक्रय नहीं करने की हिदायत दी।
खाद्य विभाग की टीम ने भारत सरकार द्वारा प्राप्त शिकायत पर खिवाड़ा में विधाता सुपर मार्केट पर कार्यवाही कर सरस से मिलते जुलते चार ब्रांड घी के सैंपल लिए। सभी नमूने प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया ।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश चन्द शर्मा ने बताया कि सावों विवाह और धार्मिक कार्यकर्मों की सीजन को देखते हुए आम जन के स्वास्थ्य के साथ मिलावट कर खिलवाड़ करने वाले मिलावट खोरों के खिलाफ विभाग सख्त कार्यवाही कर रहा है। शर्मा ने बताया कि मंगलवार को खिंवाड़ा में विभाग की टीम ने श्री श्याम सरस, धेनु सरस, गो अमृत सहित अनेक ब्रांड के घी के सैंपल जाच के लिए लिया। प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यदि सैंपल में मिलावट या गुणवत्ता से समझौता पाया गया, तो दुकानदार के खिलाफ खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने सभी विक्रेताओं को चेतावनी दी है कि वे स्वच्छता और गुणवत्ता मानकों का पालन करें, अन्यथा उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

