• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

मोदरान में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, 3 गिरफ्तारः25 लाख के चांदी के जेवर बरामद, मोटरसाइकिल जब्त

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 14, 2026
in Local
0
मोदरान में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, 3 गिरफ्तारः25 लाख के चांदी के जेवर बरामद, मोटरसाइकिल जब्त

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर जिले के मोदरान कस्बे में ज्वेलर्स की दुकान में हुई नकबजनी का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रामसीन थाना पुलिस ने करीब 9 किलो चांदी के जेवर और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल जब्त की है। 7 अप्रैल की रात हुई इस घटना के बाद 8 अप्रैल को केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी और 13 अप्रैल को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।7 अप्रैल की रात हुई थी चोरी

मोदरान स्थित करिश्मा ज्वेलर्स में 7 अप्रैल रात करीब 1 बजे अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर 8 से 9 किलो चांदी के जेवर चोरी कर लिए थे। घटना के बाद दुकान में सामान बिखरा मिला और तिजोरी खुली पड़ी थी।

टीम बनाकर की गई जांच

जिला पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह इन्दोलिया के निर्देश पर रामसीन थाना प्रभारी अरविन्द कुमार के नेतृत्व में टीम बनाई गई। घटनास्थल का निरीक्षण कर मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई गई।तीन आरोपियों ने कबूला जुर्म

पुलिस ने प्रेम उर्फ प्रभू उर्फ पप्पू (23) निवासी सुरसागर जोधपुर, भोमाराम निवासी बालोतरा और राजेन्द्र कुमार निवासी मोदरा जालोर को पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में तीनों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

चांदी और बाइक जब्त

आरोपियों के कब्जे से करीब 9 किलो चांदी के जेवर, जिनकी कीमत करीब 25 लाख रुपए बताई गई है, बरामद किए गए। साथ ही वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया।

कोर्ट में पेश कर भेजा जेल

पुलिस ने तीनों आरोपियों को 13 अप्रैल 2026 को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। वारदात के खुलासे में रामसीन थाना टीम की अहम भूमिका रही।

Previous Post

नाडोल-डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव मनाया

Next Post

अमूल सरस कृष्णा के 27 टीन सीज शिकायत के आधार पर कोसेलाव खिमाड़ा पाली में कार्यवाही

Next Post
अमूल सरस कृष्णा के 27 टीन सीज शिकायत के आधार पर कोसेलाव खिमाड़ा पाली में कार्यवाही

अमूल सरस कृष्णा के 27 टीन सीज शिकायत के आधार पर कोसेलाव खिमाड़ा पाली में कार्यवाही

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page