PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
*आओ गांव चले अभियान,*
*प्रवासी पालीवासी ने विद्यालय निर्माण के लिए दी 8 लाख रुपये की सहमति*
पाली, 4 अगस्त। जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी की पहल पर प्रवासी पालीवासियों को अपनी मातृभूमि से जोड़ने के उद्देश्य से प्रारंभ किए गए ‘आओ गांव चलें’ अभियान को निरंतर जनसहयोग मिल रहा है।
अभियान से प्रेरित होकर पुणे (महाराष्ट्र) निवासी पाली प्रवासी भामाशाह श्री प्रमोद भाई ललवानी, कोसेलाव द्वारा सुमेरपुर ब्लॉक की कोसेलाव ग्राम पंचायत के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, कोसेलाव में 08 लाख रुपये की लागत से एक कक्षा-कक्ष के निर्माण की सहमति प्रदान की गई है।
*मातृभूमि से जुड़ने का सराहनीय प्रयास*
जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी द्वारा प्रवासी पालीवासियों को अपनी मातृभूमि से जुड़ने एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभियान के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, आंगनवाड़ी सहित अन्य जनोपयोगी कार्यों में सहयोग के लिए प्रवासियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रवासी भामाशाहों के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिल रही है।
*प्रवासी पालीवासियों से सहयोग की अपील*
जिला प्रवासी प्रकोष्ठ प्रभारी ने बताया कि प्रवासी पालीवासियों द्वारा सतत संवाद, सहयोग एवं नियमित समन्वय के लिए व्हाट्सएप नंबर 92510-39118 अथवा ई-मेल dpsdc.warroom.pali@rajasthan.gov.in के जरिए संपर्क किया जा सकता है।


