• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

कोसेलाव जैन पेढी में हुई चोरी की वारदात खुलासा, आरोपी फालना दुजाना के निकले जिसमे 1 महिला भी शामिल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 20, 2026
in Local
0
कोसेलाव जैन पेढी में हुई चोरी की वारदात खुलासा, आरोपी फालना दुजाना के निकले जिसमे 1 महिला भी शामिल

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

पाली जिले के पुलिस थाना तखतगढ पर दिनांक 12.09.2026 को परिवादी वेनपुरी पुत्र छोगपुरी गोस्वामी निवासी कोसेलाव पुलिस थाना तखतगढ ने एक लिखित रिपोर्ट पेश की कि “पर्युषण महोत्सव में भगवान महावीर स्वामीजी के जन्मवाचन में पोरवाल जैन संघ के पदाधिकारी व मुनीमजी ने 10 बजे संघ की जुनी पेढी को खोलकर देखा तो पता चला की संघ के चांदी के भगवान महावीर स्वामी के सपनाजी, चांदी के पारणाजी, चांदी का फल, चांदी का कल्प वृक्ष, चांदी की शासन देवी मुर्ती किसी अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर ले गये। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 174/2026 धारा 331 (4), 305 (डी) बी.एन.एस. 2023 में दर्ज किया गया तथा प्रकरण गंभीर प्रकृति का होने के कारण त्वरित खुलासे एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय से निर्देश प्रदान किये गये तथा  किशोर सिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली,  भवानीसिंह जी वृताधिकारी वृत सुमेरपुर के निकटतम सुपरविजन में एवं शैतानसिंह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना तखतगढ जिला पाली के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया जाकर अज्ञात मुलजिमान की तलाश तत्परता से शुरू की गई।

किए गए प्रयासः- वारदात का खुलासा करने के लिए पुलिस द्वारा वैज्ञानिक एंव तकनीकी साक्ष्य संकलित कर विभिन्न जगहो से भौतिक जानकारी एंव आसुचना एकत्रित की गई। पुलिस टीम द्वारा लगातार दिन-रात अथक परिश्रम करते हुए मानवीय आसुचना, मुखबीर तंत्र, तकनीकी सुचना एंव विश्लेषण तथा परम्परागत पुलिसिंग के माध्यम से छोटी से छोटी सुचनाओं का सत्यापन किया गया। टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एंव पूर्व में चालानशुदा नकबजन एंव आपराधिक प्रवृति के लोगों से जांच पडताल कर आसुचना एकत्रित की गई। पुलिस टीम की अथक मेहनत एंव प्रभावी कार्यवाही के परिणाम स्वरूप पोरवाल जैन समाज की पुरानी पेढी पर हुई नकबजनी का बडा खुलासा हुआ तथा नकबजनी की वारदात में सलिप्त 01 महिला सहित 03 अभियुक्तगण को पुलिस द्वारा गिरफतार किया गया। आरोपियों से गहन अनुसधान एंव पुछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि आरोपीगण द्वारा टेम्पु साथ लेकर कस्बों तथा गांव गांवघुमकर कचरा / भंगार बिनते वक्त रैकी कर मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दे देते हैं। मुल्जिमानो से चोरी किये गये माल मशरूका की बरामदगी के संबंध में अग्रिम गहन अनुसधान जारी है।

पुलिस टीमः-
1 शैतानसिंह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना तखतगढ
श्यामराजसिंह नि.पु नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना साण्डेराव मय टीम
2 गोपालसिंह सउनि पुलिस थाना तखतगढ
3दलपतसिंह सउनि पुलिस थाना तखतगढ
4 घीसाराम सउनि पुलिस थाना तखतगढ
5 मकसूद खान सउनि पुलिस थाना तखतगढ
6रामकिशोर मुआ. 809 पुलिस थाना तखतगढ
7 अमर चन्द कानि. 659 पुलिस थाना तखतगढ
9 अशोक कुमार कानि. 238 पुलिस थाना तखतगढ
10. श्रवण कुमार कानि. 1400 पुलिस थाना तखतगढ
11. अरविन्द कानि. 1644 पुलिस थाना तखतगढ
12. गेनाराम कानि. 860 पुलिस थाना तखतगढ
13.रमेश कुमार कानि. 1576 पुलिस थाना तखतगढ
14.जगदीश कुमार कानि. 1871 पुलिस थाना तखतगढ
15. जनार्दनसिंह चालक कानि. 422 पुलिस थाना तखतगढ
16. भगवति महिला कानि. 1393 पुलिस थाना साण्डेराव

गिरफ्तारसुदा अभियुक्तगण का विवरण
1.प्रकाश कुमार पुत्र कसनाराम उम्र 24 वर्ष पैशा मजदूरी निवासी दुजाना पुलिस थाना साण्डेराव जिला पाली हाल इंन्द्रा कॉलोनी फालना पुलिस थाना फालना जिला पाली।
2 पुष्पा उर्फ पुष्या पत्नी प्रकाश कुमार उम्र 20 वर्ष पैशा मजदूरी निवासी दुजाना पुलिस थाना साण्डेराव जिला पाली हाल इंन्द्रा कॉलोनी फालना पुलिस थाना फालना जिला पाली।
3.राकेश कुमार पुत्र पकाराम उम्र 18 वर्ष पैशा मजदूरी निवासी मालियो का वास दुजाना पुलिस थाना साण्डेराव जिला पाली

Previous Post

मुंबई मे बाबा रामदेवजी की नेजा नवमी को नेजा (ध्वजा चढाई )

Next Post

तकनीकी कार्य से 8 ट्रेनें प्रभावितः 4 ट्रेनें आंशिक रद्द, दो परिवर्तित मार्ग से चलेंगी और 3 रीशेड्यूल; जानें पूरी डिटेल

Next Post
तकनीकी कार्य से 8 ट्रेनें प्रभावितः 4 ट्रेनें आंशिक रद्द, दो परिवर्तित मार्ग से चलेंगी और 3 रीशेड्यूल; जानें पूरी डिटेल

तकनीकी कार्य से 8 ट्रेनें प्रभावितः 4 ट्रेनें आंशिक रद्द, दो परिवर्तित मार्ग से चलेंगी और 3 रीशेड्यूल; जानें पूरी डिटेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page