PALI SIROHI ONLINE
जोधपुर-सतलाना समेत 3 जगह तकनीकी कार्य के चलते रेलवे ने कई ट्रेनों का रूट चेंज किया है वहीं कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से संचालित होंगी। इसके तहत 8 ट्रेनों प्रभावित होंगी।
जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के लूनी-समदड़ी-भीलड़ी रेललाइन पर सतलाना स्टेशन में ब्रिज संख्या 4 एवं सब-वे निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। निर्माण कार्य के चलते यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों केसंचालन में अस्थाई बदलाव किया गया है।
तोलहणसे यार्ड में तकनीकी काम, दो ट्रेनों का संचालन प्रभावित
दक्षिण पश्चिम रेलवे के तोलहणसे यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते जोधपुर होकर गुजरने वाली दो रेल सेवाओं का संचालन प्रभावित रहेगा। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने दोनों ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है।
जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन संख्या 22497 श्रीगंगानगर-तिरुचिरापल्ली हमसफर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 21 सितंबर और 5 अक्टूबर 2026 को श्रीगंगानगर से रवाना होकर परिवर्तित मार्ग हुब्बली-बेल्लारी-गुंतकल-धर्मावरम–कृष्णराजपुरम होकर संचालित होगी।
परिवर्तित मार्ग पर ट्रेन का हरिहर, दावणगेरे, बिरूर, अरसीकेरे, तुमकुरु और बानसवाड़ी स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा। इसी तरह ट्रेन संख्या 16588 बीकानेर-यशवंतपुर एक्सप्रेस 22 सितंबर और 6 अक्टूबर 2026 को बीकानेर से रवाना होगी और रास्ते में 1 घंटे 10 मिनट रेगुलेट रहेगी।
3 ट्रेनें बदले हुए मार्ग से चलेंगी, पटना स्टेशन पर नहीं होगा ठहराव
पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर और सोनपुर मंडल में तकनीकीकार्य के चलते भगत की कोठी-कामाख्या एक्सप्रेस के तीन फेरे प्रभावित रहेंगे। इन फेरों में ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से संचालित होंगी और कुछ स्टेशनों पर ठहराव भी नहीं करेंगी।
जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि 22 सितंबर को चलने वाली गाड़ी संख्या 15623 भगत की कोठी-कामाख्या एक्सप्रेस दानापुर-पाटलिपुत्र-शाहपुर पटोरी-बरौनी होकर चलेगी। इस कारण ट्रेन का पटना स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा।
इसी तरह 29 सितंबर को चलने वाली गाड़ी संख्या 15623 भगत की कोठी से रवाना होकर वाराणसी-छपरा-शाहपुर पटोरी के रास्ते परिवर्तित मार्ग से कामाख्या जाएगी। इस फेरे में भी ट्रेन का पटना स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा।
वहीं, 25 सितंबर और 2 अक्टूबर को कामाख्या से चलने वाली गाड़ी संख्या 15624 कामाख्या-भगत की कोठी एक्सप्रेस बरौनी-शाहपुर पटोरी-छपरा-वाराणसी होकर संचालित होगी। इन दोनों फेरों में ट्रेन पटना, आरा, बक्सर, गहमर, ईस्ट आउटर केबिन और पं. दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन पर नहीं रुकेगी। इस तरह भगत की कोठी-कामाख्या-भगत की कोठी एक्सप्रेस के कुल तीन फेरे प्रभावित रहेंगे।

