• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

खुडाला फालना में नगर कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण मासिक बैठक आयोजित

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 30, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खुडाला फालना में नगर कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण मासिक बैठक आयोजित।
जिला कांग्रेस कमेटी पाली के निर्देशानुसार नगर कांग्रेस कमेटी खुडाला फालना द्वारा रविवार को एक महत्वपूर्ण मासिक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक नामदेव छीपा समाज छात्रावास,में आयोजित हुई।

बैठक में संगठनात्मक मजबूती एवं आगामी निकाय चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में पाली जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारी, अग्रिम संगठनों के साथी, बूथ अध्यक्ष, निवर्तमान एवं भूतपूर्व पार्षद तथा पार्षद प्रत्याशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिशुपाल सिंह जी का कार्यकर्ताओ द्वारा माला साफा से गर्मजोशी से स्वागत किया गया,

कार्यक्रम में बाली विधानसभा प्रभारी देवी सिंह तथा बाली ब्लॉक अध्यक्ष यशपाल सिंह की विशेष उपस्थिति रही।
सभी नेताओं ने संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने तथा आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के लिए रणनीति पर जोर दिया।

बैठक में नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हितेश (हैप्पी) मेवाड़ा ने सभी उपस्थित कांग्रेसजनों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की एकजुटता और सक्रियता को समय की आवश्यकता बताया।
कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मौजूद दलवीर सिंह ,मुकेश अग्रवाल,संभव मलरेचा, प्रवीण सिंह,जुगल दाधिच, विक्रमादित्य सिंह बरवा, आसिफ टाक,लोकेश पुरी, हेमाराम, उत्तम सिंह,सरवन सेंदर,सतपाल सिंह, रमेश, दिलीप,ममता, मयंक, सुरेश ,प्रकाश चौधरी, पोकर राम माली, अर्जुन, प्रवीण गुर्जर,इरफान, सुभाष,सलीम क़ुरैशी,मिश्री लाल केसर गोस्वामी,इत्यादि कांग्रेसजन उपस्थित रहे ।

Previous Post

मेघवाल समाज ने शादी में फिजूलखर्ची रोकथाम को लेकर लिया अहम फैसला

Next Post

मारवाड़ जक्शन- पोल से टकराई बाइक, दो युवक घायलः मारवाड़ जंक्शन के पास हुआ एक्सीडेंट, गंभीर हालत में रेफर

Next Post
मारवाड़ जक्शन- पोल से टकराई बाइक, दो युवक घायलः मारवाड़ जंक्शन के पास हुआ एक्सीडेंट, गंभीर हालत में रेफर

मारवाड़ जक्शन- पोल से टकराई बाइक, दो युवक घायलः मारवाड़ जंक्शन के पास हुआ एक्सीडेंट, गंभीर हालत में रेफर

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page