• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

मेघवाल समाज ने शादी में फिजूलखर्ची रोकथाम को लेकर लिया अहम फैसला

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 30, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

जैतारण-क्षेत्र के कुशालपुरा स्थित अलखदेव – मंदिर पर मेघवाल समाज 84 खेड़ा की आमसभा पोतेदार ओमप्रकाश देपन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। आमसभा में समाज में फैली विभिन्न कुरीतियों का उन्मूलन करने, शिक्षा को बढ़ावा देने, नशामुक्ति, बालिका शिक्षा, समाज में हो रही फिजूलखर्ची की रोकथाम को लेकर अहम निर्णय लिए गए।

आमसभा में हुए निर्णय को लेकर पूर्व सरपंच गिरधारीलाल पन्नू व पूर्व अध्यक्ष मनोहर सोलंकी ने बताया कि आमसभा में वर्तमान में बढ़ती महंगाई को लेकर, – शादी समारोह में हो रही फिजूलखर्ची की रोकथाम को लेकर, स्टेज प्रोग्राम, बफर सिस्टम, हल्दी रस्म, प्री-वेडिंग, दूल्हा व दुल्हन की गांव में बंदौली निकालनेडीजे व बैंड पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया। उन्होंने बताया कि शादी समारोह में सर्वसम्मति से आयोजन के दौरान केवल दो मिठाई व दो सब्जी बनाने के अलावा अनावश्यक खर्च पर भी पाबंदी लगाई।

इस मौके पर पूर्व पोतेदार मोहनलाल पालड़िया, पांचूलाल सोलंकी, ढगलाराम जमेरिया, भोलाराम लीलड़, मदनलाल जोगावत, ढगलाराम तंवर, जगदीशचंद्र कतिरिया, हेमराज मकवाना, बोहराराम पन्नू, मदनलाल ढाडा, लक्ष्मण भायल, मिश्रीलाल पन्नू, शिवराम सोलंकी, मांगीलाल समौखी, रघुनाथराम चवदिया, कालूराम जोगावत, देवाराम निम्बेल, रमेश मकवाना, हनुमान लीलड़, मदनलाल पन्नू, गोरधनलाल ठेबरा, घनश्याम ठेबरा, नैनाराम हर्षालिया, प्रकाश थापर आदि मौजूद रहे।

Previous Post

तखतगढ-आईएफडब्ल्यूजे (IFWJ) के आह्वान पर शहीद स्मारक पर जुटा पत्रकारों का सैलाब

Next Post

खुडाला फालना में नगर कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण मासिक बैठक आयोजित

Next Post

खुडाला फालना में नगर कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण मासिक बैठक आयोजित

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page