• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

भाजपा मंडल खुडाला फालना की संगठनात्मक बैठक आयोजित, संगठन विस्तार एवं जनहित विषयों पर हुई चर्चा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 9, 2026
in Local
0
भाजपा मंडल खुडाला फालना की संगठनात्मक बैठक आयोजित, संगठन विस्तार एवं जनहित विषयों पर हुई चर्चा

PALI SIROHI ONLINE

भाजपा मंडल खुडाला फालना की संगठनात्मक बैठक आयोजित, संगठन विस्तार एवं जनहित विषयों पर हुई चर्चा

फालना। भारतीय जनता पार्टी मंडल खुडाला फालना की संगठनात्मक बैठक का आयोजन मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिद्धावत की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने के साथ-साथ आगामी कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क अभियानों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य रूप से नगर पालिका चुनाव, तिरंगा यात्रा, संत रविदास जयंती आयोजन, मतदाता सूचियों के अवलोकन एवं सत्यापन सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा उपाध्यक्ष मंसाराम परमार को प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा बनने पर मंडल खुडाला फालना भारतीय जनता पार्टी की ओर से स्वागत अभिनंदन किया गया इस दौरान उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर जनता से निरंतर संवाद बनाए रखने तथा संगठन द्वारा दिए गए दायित्वों का जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।

भाजपा जिला महामंत्री भरत त्रिवेदी ने आगामी नगर पालिका चुनावों की तैयारियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। उन्होंने मतदाता सूची के गहन अवलोकन, नए मतदाताओं के पंजीकरण तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिद्धावत ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा एवं संत रविदास जयंती जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में राष्ट्रभक्ति एवं सामाजिक समरसता का संदेश पहुंचाया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए। अंत में सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का संकल्प लिया। इस दौरान समस्त भाजपा मंडल खुडाला फालना के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous Post

पाली में कांग्रेस सेवादल ने लोकतंत्र संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ निकाली तिरिंगा यात्रा

Next Post

पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने भील और मीणा छात्रावास की जमीन रद्द करने का लगाया आरोप, विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम को कर रहे थे सबोधित

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page