• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

खींमाड़ा से सोनाणा खेतलाजी तक पैदल संघ रवाना, भजन संध्या में गूंजे भक्ति के स्वर

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 17, 2026
in Local
0
खींमाड़ा से सोनाणा खेतलाजी तक पैदल संघ रवाना, भजन संध्या में गूंजे भक्ति के स्वर

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखते हैं- मेवाड़ा

खींमाड़ा से सोनाणा खेतलाजी तक पैदल संघ रवाना, भजन संध्या में गूंजे भक्ति के स्वर

तखतगढ (खीमाराम मेवाडा) सुमेरपुर उपखंड क्षेत्र के खींमाड़ा गांव से श्री सोनाणा खेतलाजी के लिए मंगलवार को पैदल संघ गाजे-बाजे के साथ रवाना हुआ। गांव के मेघवालों वास से निकला यह संघ खेतलाजी के परम उपासक चेलाराम प्रजापत और भेराराम के सानिध्य में शुरू हुआ। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। संघ बुधवार को सोनाणा पहुंचेगा। इससे पहले सोमवार को “एक शाम खेतलाजी के नाम” विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गायक कलाकार कन्हैयालाल संत ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी।

भजन संध्या का शुभारंभ गणपति एवं गुरु वंदना के साथ हुआ, जिसके बाद भजनों के माध्यम से खेतलाजी की महिमा का गुणगान किया गया। भजन संध्या में पहुंचे मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखते हैं। पैदल संघ जैसी यात्राएं श्रद्धा, एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि खेतलाजी के प्रति आस्था लोगों को जोड़ने का कार्य करती है और इस प्रकार के आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरिशंकर मेवाड़ा, पूर्व प्रधान सुमेरसिंह खिमाड़ा और महेंद्रसिंह सहित अन्य अतिथियों का श्री सोनाणा खेतलाजी भैरव मंडल की ओर से बहुमान किया गया। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि यह चतुर्थ संघ यात्रा है, जिसमें श्रद्धालु भक्ति भाव से शामिल होकर धार्मिक अनुष्ठानों में भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में विभिन्न संत-महात्माओं की उपस्थिति रही और भक्तों ने भक्ति रस का आनंद लिया। इस दौरान लक्ष्मण मेघवाल, पेमाराम मीणा सहित आसपास के गांवों के श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Previous Post

पाली- मधुमक्खियों का हमला, 5 घायलः बचने के लिए खेतों में भागे; घायलों का हॉस्पिटल में इलाज जारी

Next Post

नाना क्षेत्र के दौरे पर रहे जिला कलेक्टर,उपतहसील व पुलिस थाने का किया निरीक्षण

Next Post
नाना क्षेत्र के दौरे पर रहे जिला कलेक्टर,उपतहसील व पुलिस थाने का किया निरीक्षण

नाना क्षेत्र के दौरे पर रहे जिला कलेक्टर,उपतहसील व पुलिस थाने का किया निरीक्षण

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page