• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली- मधुमक्खियों का हमला, 5 घायलः बचने के लिए खेतों में भागे; घायलों का हॉस्पिटल में इलाज जारी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 17, 2026
in Local
0
पाली- मधुमक्खियों का हमला, 5 घायलः बचने के लिए खेतों में भागे; घायलों का हॉस्पिटल में इलाज जारी

PALI SIROHI ONLINE

पाली-खेत में पेड़ के नीचे बैठकर चूल्हे पर चाय बना रहे किसान परिवार पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। बचाव के लिए परिवार के लोग इधर उधर भागे। लेकिन फिर भी मधुमक्खियों के काटने से पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाके लिए हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।

घटना पाली जिले के शिवपुरा गांव में आज सुबह हुई।

शिवपुरा गांव के खेत में मंगलवार को एक किसान परिवार गेहूं की कटिंग कर रहा था। इस दौरान परिवार के लोगों ने एक खेत में एक पेड़ के नीचे चाय बनाना शुरू कर दिया। आग का धुंआ पेड़ पर मधुमक्खियों के छज्जे तक पहुंचा तो मधुमक्खियों छिड़ गई और उन पर हमला कर दिया।

बांगड़ हॉस्पिटल में घायलों का इलाज जारी

इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सभी मधुमक्खियों से बचने के लिए खेत में इधर-उधर भागने लगे। लेकिन मधुमक्खियों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। घटना में 5 लोग घायल हो गए। इनमें शिवपुरा निवासी मनोहर देवी पत्नी विरम राम, सरिता पत्नी विनोद, विनोद पुत्र विरम राम, गीता पत्नी राकेश कुमार और राकेश पुत्र विरम राम घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Previous Post

आबूरोड में 2 करोड़ की अवैध शराब नष्टः 11 मामलों में जब्त किए थे 3 हजार कार्टन

Next Post

खींमाड़ा से सोनाणा खेतलाजी तक पैदल संघ रवाना, भजन संध्या में गूंजे भक्ति के स्वर

Next Post
खींमाड़ा से सोनाणा खेतलाजी तक पैदल संघ रवाना, भजन संध्या में गूंजे भक्ति के स्वर

खींमाड़ा से सोनाणा खेतलाजी तक पैदल संघ रवाना, भजन संध्या में गूंजे भक्ति के स्वर

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page