
PALI SIROHI ONLINE
बाली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती सद्भभावना दिवस के रूप में अंबेडकर भवन करणवा बाली में बड़े ही श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई।
साथ में संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर के महान कार्यों याद किया गया
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता बाली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष यशपाल सिंह राजपुरोहित ने की व बाली विधानसभा प्रभारी प्रदेश महासचिव देवी सिंह सिसोदिया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे व कांग्रेस वरिष्ठ नेता ठाकुर अभिमन्यु सिंह सहित विभिन्न पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सभी नेता, पदाधिकारी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
अपने संबोधन में अध्यक्ष यशपाल सिंह राजपुरोहित ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को 21वीं सदी की दिशा दी। आधुनिक तकनीक, पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने और युवाओं को राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका देने का श्रेय उन्हीं को जाता है।
प्रभारी देवी सिंह सिसोदिया ने संबोधित करते हुए कहा सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सद्भावना, आपसी भाईचारा और राष्ट्रीय एकता बनाए रखनी है आने वाले पंचायती राज नगर पालिका चुनाव में हमें अभी से तैयार रहना होगा
बाली विधानसभा के वरिष्ठ नेता ठाकुर अभिनंदन सिंह ने कहा है कि हर एक कांग्रेस कार्यकर्ता को पार्टी के कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर कांग्रेस को मजबूत करना है ठाकुर अभिमन्यु सिंह ने कहा कि मैं पार्टी के लिए हमेशा तन मन धन से तैयार हूं इसके साथ आने वाले पंचायती राज चुनाव व नगर पालिका चुनाव के लिए 5 लाख ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को देने की घोषणा की
साथ में यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष राकेश सावंनसा ब्लॉक उपाध्यक्ष याकूब मोयला लोक उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी पंचायती राज ब्लॉक अध्यक्ष थाना राम प्रजापत पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र चौधरी भन्दर उप सरपंच मुकेश मुकेश दवे सेवादल प्रभारी जसराम परिहार आदि ने भी संबोधित किया
इस अवसर पर कार्यक्रम में ब्लॉक उपाध्यक्ष सोहन सिंह चंपावत ब्लॉक उपाध्यक्ष ममता चौहान प्रवक्ता लाजवंती मारू उपाध्यक्ष फगलू राम देवासी उपाध्यक्ष मुकेश दवे महासचिव रघुनाथ माली महासचिव मानवेंद्र सिंह हितेश मेवाड़ा ब्लॉक सचिव गोविंद दवे मोटाराम सोशल मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मेवाडा लोक ब्लाक महासचिव जाकिर हुसैन प्रवक्ता रणवीर सिंह सोहनलाल पादरला ओटाराम बीजापुर महासचिव जवानाराम मीणा ,शंकर लाल नाना नरसिंह रावल अमराराम सरेल राजेंद्र कुमार मांगीलाल मीणा सहित सैकड़ो महिला पुरुष कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आज कार्यक्रम के पश्चात ब्लॉक अध्यक्ष प्रभारी अभिमन्यु सिंह के हाथों से लगभग 15 लोगों को कांग्रेस का दुपट्टा पहन कर कांग्रेस पार्टी में शामिल किया
चामुंडेरी हर घर तिंरगा अभियान