
PALI SIROHI ONLINE
रानीवाड़ा-जोधपुर रेंज पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के मामले में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने करड़ा थाने के टॉप-10 वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले 5 महीने से फरार चल रहा था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी अशोक कुमार (26) जालोर जिले के बावरला का रहने वाला है। वह फरवरी 2025 से आर्म्स एक्ट के एक मामले में वांछित था। आरोपी अवैध पिस्टल (देशी कट्टा) की सप्लाई का काम करता था।
पुलिस टीम ने तकनीकी और मुखबिर की मदद से आरोपी को पकड़ा। पुलिस अब आरोपी से हथियारों की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ कर रही है।
*चामुंडेरी सरपंच जसवंत राज मेवाड़ा बने राष्ट्रीय पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष*
https://palisirohionline.in/chamunderi-sarpanch-pradesh-adhyksh/
*अपने क्षेत्र की हर छोटी बड़ी खबर के साथ अपडेट रहने के लिए अभी डाउनलोड करें PALI SIROHI ONLINE एप्प*
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.palisirohionline.news
*वीडियो*
https://youtu.be/rit8Rw9doJQ


