PALI SIROHI ONLINE
मुंबई-केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी महाराष्ट्र के यवतमाल में चुनावी रैली के दौरान बेहोश हो गए। वे यहां NDA की शिवसेना प्रत्याशी राजश्री पाटिल के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करने आए थे। गडकरी बोल ही रहे थे कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वे बेहोश हो गए। मंच पर मौजूद लोग उन्हें अस्पताल ले गए।
घटना के कुछ देर बात नितिन गडकरी ने पोस्ट करके बताया कि वह स्वस्थ हैं। उन्होंने लिखा- रैली के दौरान गर्मी की वजह से असहज महसूस किया। लेकिन अब पूरी तरह से स्वस्थ हूं। अगली सभा में सम्मिलित होने के लिए वरूड के लिए निकल रहा हूं। आपके स्नेह और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।
2018 में भी नितिन गडकरी महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर बेहोश हो गए थे। तब महाराष्ट्र के तत्कालीन राज्यपाल विद्यासागर राव भी मंच पर थे। उन्होंने ही उन्हें संभाला था। उनका शुगर लेवल कम होने की वजह से उन्हें चक्कर आ गया था। उन्हें मिठाई खिलाकर पानी पिलाया गया था। इसकी जानकरी खुद गडकरी ने एक पोस्ट में दी थी।
नागपुर से चुनाव में उतरे हैं नितिन गडकरी
नितिन गडकरी नागपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं। यहां पहले चरण (19 अप्रैल) को मतदान हो चुका है। इस सीट पर गडकरी का मुकाबला कांग्रेस के विकास ठाकरे से है। गडकरी यहां से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। वोटिंग से पहले गडकरी ने कहा था कि मैं अपनी जीत को लेकर 101 प्रतिशत आश्वस्त हूं। इस बार मैं बहुत अच्छे अंतर से चुनाव जीतूंगा। जनता के समर्थन, उनके उत्साह, पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत को देखते हुए, मैं इस बार पांच लाख के बड़े अंतर से जीत हासिल करने की कोशिश करूंगा।
ये भी पढे
2014 और 2019 में बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी 2019 के लोकसभा चुनावों में नितिन गडकरी ने 55.7 प्रतिशत के भारी वोट शेयर के साथ जीत दर्ज की। उन्होंने वर्तमान महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को 2,16,009 वोटों के अंतर से हराया था। 2014 के लोकसभा चुनाव में भी गडकरी ने कांग्रेस नेता विलास मुत्तेमवार को 2,84,828 वोटों के अंतर से हराया था।