• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

कालंद्री-प्रतिष्ठित व्यक्ति बन 16 लाख की धोखाधड़ी के आरोप में मुंडारा व खुडाला फालना अमरोली निवासी आरोपी गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 18, 2026
in Local
0
कालंद्री-प्रतिष्ठित व्यक्ति बन 16 लाख की धोखाधड़ी के आरोप में मुंडारा व खुडाला फालना अमरोली निवासी आरोपी गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

सिरोही–डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व मुकेश कुमार चौधरी वृताधिकारी वृत सिरोही के निकट सुपरविजन में प्रकरण सख्या 49 दिनांक 17.04.2026 धारा 318 (4), 319 (2) बीएनएस पुलिस थाना कालन्द्री में वांछित अभियुक्त जितेन्द्र उर्फ जीतु, इन्द्रसिंह व रूपल बेन को गिरफ्तार किया जाकर ठगी की राशि की बरामदगी के प्रयास जारी है।

घटना विवरणः-प्रार्थी ने रिपोर्ट पेश की कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा फर्जी प्रतापभाई बनकर प्रतिष्ठित व्यक्ति का प्रतिरूपण कर छलकर, झूठ बोलकर, पड्यंत्र कर धोखाधडी से जालसाजी कर 16 लाख रुपये ऐठे है वगैरा घटना में केवल मोबाईल नम्बर ही होने से उसी नम्बर को आधार मानकर तकनीकी विश्लेषण कर वारदात में शामिल अभियुक्त का कोई नाम, पता नहीं होने व घटना के तार सुरत (गुजरात) से जुडे होने से एक टीम सुरत भेजी गई जिसके द्वारा लगातार 06-07 दिन तक वहां पर अलग-अलग जगह मुल्जिमान की जानकारी कर महिला अभियुक्त को सूरत से व अन्य दो अभियुक्त को फालना से दस्तायब कर अभियुक्त जितेन्द्र उर्फ जीतु, इन्द्रसिंह व रूपल बेन को बाद पुछताछ के जुर्म स्वीकार करने पर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों से घटना व बरामदगी के बारे में पूछताछ जारी हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तः-
1 जितेन्द्र उर्फ जीतु पुत्र अशोक कुमार जाति सिसोदिया (कलाल) उम्र 42 साल पेशा प्राईवेट नौकरी निवासी मुंडारा पुलिस थाना सादडी जिला पाली हाल रामनगर पुलिस थाना रान्देल जिला सुरत गुजरात ।
2 इन्द्रसिंह पुत्र जुहारसिंह जाति राजपुरोहित उम्र 41 साल पेशा प्राईवेट नौकरी निवासी खुडाला
फालना पुलिस थाना फालना जिला पाली हाल मुम्बई।
3 रूपल बेन पत्नि हिम्मत भाई पुत्री हिम्मत भाई जाति मोची उम्र 40 वर्ष पेशा गृहणी निवासी नागमणी अपार्टमेंट शिवाजी पार्क छपरा भाटा पुलिस थाना अमरोली जिला सुरत गुजरात हाल गणेश नगर 02 सजंय नगर मकान नं 226 निलगिरी सर्कल सुरत पीएस लिम्बायत जिला सुरत गुजरात।

पुलिस टीमः-
1.भवानीसिंह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना कालन्द्री
2.दिनेश कुमार सउनि पुलिस थाना कालन्द्री
3.प्रकाश कुमार कानि 288 पुलिस थाना कालन्द्री
4. राजेन्द्र कुमार कानि 1029 पुलिस थाना कालन्द्री
5.विनोद कुमार कानि 594 पुलिस थाना कालन्द्री
6. रमेश कुमार कानि 773 साईबर सेल सिरोही
7. नरेन्द्र कानि 973 साईबर सेल सिरोही

Previous Post

आबू रोड-नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर गर्भवती करने के मामले में आरोपी पिंटाराम गिरफ्तार

Next Post

मोदरान में व्यक्तित्व विकास एवं संस्कार शिविर का भव्य शुभारंभ

Next Post
मोदरान में व्यक्तित्व विकास एवं संस्कार शिविर का भव्य शुभारंभ

मोदरान में व्यक्तित्व विकास एवं संस्कार शिविर का भव्य शुभारंभ

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page