PALI SIROHI ONLINE
पिंटू अग्रवाल चामुंडेरी बाली
सिरोही-पुलिस ने निभाया सामाजिक सरोकार। पु. था. कैलाशनगर में कार्यरत रसोईया की बहन का भरा मामेरा।
अनिल कुमार जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही ने बताया कि पुलिस द्वारा सामाजिक सरोकार से जुडी पहल करते हुए पुलिस थाना कैलाशनगर में अस्थाई रसोईया श्री राजुराम देवासी निवासी देवनगर जो नवसर्जित पुलिस थाना बनने के बाद से पुलिस जवानों के लिए खाना बनाने के लिए अस्थाई रूप से कार्य कर रहा है। जब कानाराम सिरवी उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना कैलाशनगर व समस्त स्टाफ को पता चला की रसोईया राजुराम देवासी के दो सगी बहनें है राजुराम देवासी के बचपन में ही उनके माता-पिता का देहान्त हो गया था। तब राजुराम को उनके परिवारवालों ने पालन-पोषण कर दोनों बहनों व राजुराम की शादी की। राजुराम देवासी के शादी के बाद उनके एक लडका व एक लडकी है जब दो माह की लडकी थी तब राजुराम की पत्नी का भी देहान्त हो गया था। राजुराम देवासी की आर्थिक स्थिती बहुत दयनीय होने इस मुश्किल घडी में जब ये जानकारी थानाधिकारी व स्टाफ को पता चली तब थानाधिकारी कानाराम सिरवी व समस्त स्टाफ ने रसोईया राजुराम देवासी की बहन सीता देवासी की पुत्री कमला की शादी होने से सीता देवासी को अपनी बहन मानकर मामेरा भरने का संकल्प लिया। दिनांक 17.04.2024 को थानाधिकारी मय् समस्त स्टाफ ने राजुराम देवासी के बहन सीता देवासी निवासी देवनगर मनादर को 51000/- रूपये का मामेरा (मायरा) भरा गया।
यह भी पढे