• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जोयला का युवक प्रवीण कुमार सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट बने , हुआ स्वागत

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 26, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पोसालिया/शिवगंज | जोयला गांव के युवक प्रवीण कुमार का केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में असिस्टेंट कमांडेंट पद पर चयन हुआ है। गुरुग्राम स्थित ट्रेनिंग सेंटर में 14 महीने का सैन्य प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उनकी पहली पदस्थापना कोबरा बटालियन-210 में हुई है। उनकी पोस्टिंग असम में की गई है। अधिकारी बनने के बाद पहली बार क्षेत्र में पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया।

प्रवीण कुमार ने शिवगंज में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वे विजय जुलूस के रूप में गांव जोयला पहुंचे। रास्ते में ग्रामीणों ने जगह-जगह स्वागत कियास्वागत कार्यक्रम में पुलिस

उपाधीक्षक पुष्पेंद्र वर्मा, तहसीलदार आसुराम राणा, सेवानिवृत्त अतिरिक्त महानिदेशक धनाराम गहलोत और अखिल मेघवाल विकास संस्था के प्रदेश अध्यक्ष कस्तूराराम परिहार मौजूद रहे। कुमार ने यूपीएससी की सीएपीएफ परीक्षा पहले प्रयास में पास की। उन्होंने बिना कोचिंग स्व-अध्ययन से तैयारी की। अगस्त 2023 में लिखित परीक्षा और जून 2024 में साक्षात्कार के बाद उनका चयन हुआ।

Previous Post

आऊवा में बेकाबू होकर पलटी कारः शादी में जा रहे बाप-बेटे बाल-बाल बचे, मोड़ पर अचानक ब्रेक लगाने से हादसा

Next Post

बिशनगढ़ में ग्रेनाइट स्लरी से भरा ट्रेलर पलटाः कार को बचाने के दौरान हुआ हादसा, गुजरात जा रहा था

Next Post

बिशनगढ़ में ग्रेनाइट स्लरी से भरा ट्रेलर पलटाः कार को बचाने के दौरान हुआ हादसा, गुजरात जा रहा था

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page