बिशनगढ़ में ग्रेनाइट स्लरी से भरा ट्रेलर पलटाः कार को बचाने के दौरान हुआ हादसा, गुजरात जा रहा था
PALI SIROHI ONLINE
जालोर-जालोर जिले के बिशनगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार को एक ग्रेनाइट स्लरी से भरा ट्रेलर पलट गया। हालांकि घटना में कोई जन हानि नहीं हुई हैं। हादसा डांगरा गांव से गुजर रही सड़क पर सुबह करीब 5 बजे हुआ।जानकारी के अनुसार- ट्रेलर जालोर से ग्रेनाइट पाउडर लेकर गुजरात के मोरबी की तरफ जा रहा था। डांगरा गांव की मुख्य सड़क पर अचानक सामने से बिना हेडलाइट्स जलाए एक कार आ गई, जिसे बचाने के दौरान ट्रेलर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और बेकाबू होकर ट्रेलर सड़क पर ही पलट गया।
इसके कारण ट्रेलर में भरी स्लरी भी सड़क पर बिखर गई। हालांकि हादसे में ट्रेलर का ड्राइवर और उसका साथी दोनों सुरक्षित है। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
इस एक्सीडेंट की वजह से सड़क पर ग्रेनाइट पाउडर फैल गया, जिससे यातायात भी कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ।

