• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय जोजावर में नवीन प्रवेशार्थियों का स्वागत समारोह आयोजित

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 25, 2026
in Local
0
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय जोजावर में नवीन प्रवेशार्थियों का स्वागत समारोह आयोजित

PALI SIROHI ONLINE

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय जोजावर में नवीन प्रवेशार्थियों का स्वागत समारोह आयोजित
पाली, 25 अप्रैल। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय जोजावर में शनिवार को कक्षा 6 के नवीन प्रवेशार्थियों के स्वागत के लिए समारोह आयोजित किया गया। कुल 61 छात्रो ने रिपोर्टिंग की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीबीईओ पाली दिलीप कुमार रामचंदानी थे। समारोह की शुरुआत नवीन विद्यार्थियों के तिलक लगाकर स्वागत से हुई। विद्यालय के उप प्राचार्य राजपाल सिंह ने मुख्य अतिथि को शिरोपाव पहनाकर पुष्प गुच्छ भेंट किया।

प्राचार्य डी.सी. गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। उप प्राचार्य राजपाल सिंह ने अतिथियों, अभिभावकों एवं नवीन प्रवेशार्थियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की विस्तृत जानकारी दी तथा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें विद्यालय परिवार का अभिन्न अंग बताया। इस दौरान सभी सदन प्रभारियों ने अपना परिचय भी दिया।

मुख्य अतिथि दिलीप कुमार रामचंदानी ने अपने संबोधन में शिक्षा को जीवन का आधार बताते हुए नवोदय विद्यालय की व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि नवोदय विद्यालय की पहचान उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों से है और इसका प्रभाव राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देखा जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को इस संस्थान में चयनित होने पर भाग्यशाली बताया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आरपी पाली प्रभु सिंह उपस्थित रहे। मंच संचालन के दौरान शिक्षक शैलेष पंड्या ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से संवाद करते हुए उनसे विद्यालय की जानकारी, प्रवेश प्रक्रिया, तैयारी एवं भविष्य के लक्ष्य से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका सभी ने उत्साहपूर्वक उत्तर दिया।

अंत में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं उप प्राचार्य ने नवीन विद्यार्थियों के साथ मंच साझा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर विश्व पीफा संगठन द्वारा आवंटित एवं नवोदय विद्यालय समिति जयपुर संभाग के निर्देशानुसार सीबीईओ पाली को ब्लॉक के विद्यालयों में वितरण हेतु फुटबॉल भी प्रदान किए गए। फुटबॉल उप प्राचार्य एवं शारीरिक शिक्षक मोहन लाल बेड़ा द्वारा सौंपे गए। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

Previous Post

विजोवा फाटक ओवरब्रिज पर हादसा: मोटरसाइकिल सवार घायल, तूफान गाड़ी चालक फरार

Next Post

बाली ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी ने ब्लॉक स्तरीय  रिव्यू मीटिंग ली

Next Post
बाली ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी ने ब्लॉक स्तरीय  रिव्यू मीटिंग ली

बाली ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी ने ब्लॉक स्तरीय  रिव्यू मीटिंग ली

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page