• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

दो विवाहिता समेत चार युवतियां लापताः दोनों शादीशुदा महिला बिना बताए निकली, एक बैंक गई युवती नहीं लौटी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 26, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

जोधपुर-जोधपुर कमिश्नरेट में दो विवाहिता सहित चार युवतियों के लापता होने के मामले सामने आए हैं। इस संबंध में युवतियों के परिजनों ने अलग-अलग थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

नागौरी गेट थाने में थाना इलाके के रहने वाले एक व्यक्ति ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी पत्नी घर से शनिवार रात 8 बजे बिना बताए कहीं चली गई, इसके बाद वापस नहीं लौटी। इसके बारे में आस पड़ोस और रिश्तेदारी में भी पता किया लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रेड कॉन्स्टेबल कानाराम को जांच सौंपी है।बैंक जाने के लिए निकली युवती नहीं लौटी वापस

दूसरा मामला मामले महामंदिर थाने में सामने आया है। थाना इलाके में रहने वाली एक व्यक्ति ने रिपोर्ट देकर बताया कि 24 साल भतीजी शुक्रवार को घर से बैंक जाने की बात कह कर निकली थी, जो कि वापस नहीं लौटी। तलाश करने पर पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल गोपीराम को सौंपी है।

तीसरा मामला चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने का। इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी 21 साल की भतीजी शनिवार को करीब 3 बजे घर से कहीं चली गई, जो वापस नहीं लौटी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सहायक उप निरीक्षक भीम सिंह को सौंपी है।

28 साल की विवाहिता लापता

चौथा मामला देव थाने का है। थाना इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 28 साल की पत्नी बिना बताए कहीं चली गई, जो घर वापस नहीं लौटी। आसपास में तलाश करने पर भी पता नहीं लगा। मामला दर्ज कर जांच सहायक उप निरीक्षक पेमाराम को सौंपी है।

Previous Post

रक्त कोष फाउंडेशन के पाली जिला संयोजक बने अजय जैन जवाली

Next Post

आबूरोड में बाइक सवार युवक की मौतः सीने पर मिले चोट के निशान, सभी एंगल से जांच में जुटी पुलिस

Next Post
आबूरोड में बाइक सवार युवक की मौतः सीने पर मिले चोट के निशान, सभी एंगल से जांच में जुटी पुलिस

आबूरोड में बाइक सवार युवक की मौतः सीने पर मिले चोट के निशान, सभी एंगल से जांच में जुटी पुलिस

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page