• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रामदेवरा पैदल जा रहे तीन श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, बोलेरो कैंपर ने कुचला, घर से 10 किलोमीटर दूर पहुंचते ही हुआ हादसा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 11, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

जोधपुर-जोधपुर जिले के शेरगढ़ इलाके में बीती रात भृंगरा मेगा हाईवे पर बोलेरो कैंपर ने तीन श्रद्धालुओं को कुचल दिया, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। वे पैदल रामदेवरा जा रहे थे। रात 10 बजे तेना-नाथासर गांव से पांच श्रद्धालु पैदल रवाना हुए थे।

हादसे में नाथासर निवासी महेश पुत्र चंद्राराम, अंबाराम पुत्र कुंभाराम और भानाराम पुत्र अनोपाराम की मौत हुई है।फिलहाल परिजनों ने तीनों के शव नहीं लिए हैं। परिजन और ग्रामीण शेरगढ़ हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी और थाने के बाहर जुटे हैं।

पुलिस ने तीनों श्रद्धालुओं के शव शेरगढ़ अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाएं हैं। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंचे, जिससे मॉर्चुरी के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

शेरगढ़ थाना अधिकारी खेताराम सियोल ने बताया कि बीती रात भृंगरा मेगा हाईवे पर सड़क हादसे की सूचना मिली थी, जिस पर वे खुद, एएसआई रूगाराम और अन्य पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे।

स्थानीय निवासी बिशन सिंह ने हादसे में घायलों को शेरगढ़ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

बाबा रामदेव के दर्शन करने जा रहे थे

थानाधिकारी ने बताया कि तेना-नाथासर गांव से पांच जातरू बीती रात करीब 10 बजे बाबा रामदेव के दर्शन के लिए पैदल रवाना हुए थे। मेगा हाईवे पर पहुंचते ही एक अनियंत्रित बोलेरो कैंपर गाड़ी ने तीन श्रद्धालुओं को चपेट में ले लिया। पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया है, वहीं घटना की जांच शुरू कर दी है।

Previous Post

पाली-अवैध कोयला डिपो पर दबिश, 2 ट्रक जब्तः कोयले की बोरियों का स्टॉक भी जब्त, वन विभाग को सौंपा मामला

Next Post

ट्रेन में जेवरात चुराने वाली गैंग पकड़ीः जोधपुर GRP ने दिल्ली से दो महिला चोरों को दबोचा, भीड़ का फायदा उठाकर करती थी चोरी

Next Post

ट्रेन में जेवरात चुराने वाली गैंग पकड़ीः जोधपुर GRP ने दिल्ली से दो महिला चोरों को दबोचा, भीड़ का फायदा उठाकर करती थी चोरी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page