• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जोधपुर-मऊ साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रदेश की दूसरी अमृत-भारत एक्सप्रेस बनीः यात्रियों को मिलेगा आरामदायक सफर

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 25, 2026
in Local
0
जोधपुर-मऊ साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रदेश की दूसरी अमृत-भारत एक्सप्रेस बनीः यात्रियों को मिलेगा आरामदायक सफर

PALI SIROHI ONLINE

जोधपुर-रेलवे ने जोधपुर से मऊ के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन को अपग्रेड करके जोधपुर मंडल को बड़ा तोहफा दिया है। अब यह ट्रेन स्पेशल की जगह नियमित नंबरों के साथ ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’ के रूप में संचालित होगी। इसके साथ ही यह राजस्थान से चलने वाली प्रदेश की दूसरी अमृत भारत एक्सप्रेस बन गई है, जो यात्रियों को तेज और आरामदायक सफर का अनुभव कराएगी।जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि अब तक जोधपुर-मऊ-जोधपुर के बीच ट्रेन संख्या 04823/04824 साप्ताहिक स्पेशल के रूप में चल रही थी। रेलवे बोर्ड के निर्देशों के बाद अब इसे नियमित कर 14809 / 14810 के रूप में चलाने का निर्णय लिया गया है। इस ट्रेन का संचालन अत्याधुनिक सुविधाओं वाले अमृत भारत रेक से किया जाएगा, जिसकी नियमित सेवा शुरू करने की तारीख जल्द घोषित होने की संभावना है।

अपग्रेडेड ट्रेन में ये होंगी लेटेस्ट सुविधाएं

अमृत भारत एक्सप्रेस में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। इस ट्रेन में ऊर्जा-सक्षम ‘पुश-पुल’ तकनीक (आगे और पीछे दो इंजन) का उपयोग किया जाता है, जिससे ट्रेन की रफ्तार और समय बद्धता में सुधार होता है। इसके अलावा आधुनिक नॉन-एसी कोच, गद्देदार और आरामदायक सीटें, सीसीटीवी कैमरे व उन्नत सुरक्षा सुविधाएं यात्रियों के सफर को सुगम और सुरक्षित बनाएंगी।यूपी के कई शहरों से सीधी कनेक्टिविटी

सीनियर डीसीएम हितेश यादव के अनुसार, यह ट्रेन राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी। इससे जोधपुर, नागौर, जयपुर और भरतपुर बेल्ट के यात्रियों को कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, आजमगढ़ और मऊ जंक्शन तक लंबी दूरी की यात्रा के लिए एक बेहतरीन विकल्प मिलेगा।

इन स्टेशनों पर ठहराव

यह ट्रेन पीपाड़ रोड, गोटन, मेड़ता रोड, रेन, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नावा सिटी, फुलेरा, जयपुर व गांधीनगर जयपुर स्टेशनों पर ठहरेगी। इसके अलावा बांदीकुई, मंडावर महवा रोड, खेरली, नदबई, मथुरा जंक्शन, भरतपुर, हाथरस सिटी, कासगंज जंक्शन, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, अयोध्या, अयोध्या कैंट, शाहगंज, खोरासन रोड, आजमगढ़ और मुहम्मदाबाद में भी इसका ठहराव रहेगा।

जोधपुर और मऊ से टाइमिंग

नई व्यवस्था के तहत, ट्रेन संख्या 14809 (जोधपुर-मऊ अमृत भारत एक्सप्रेस) प्रत्येक रविवार शाम 5 बजे जोधपुर से रवाना होगी और अगले दिन सोमवार रात्रि 11:20 बजे मऊ जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 14810 (मऊ-जोधपुर अमृत भारत एक्सप्रेस) हर मंगलवार तड़के 4 बजे मऊ से प्रस्थान कर बुधवार सुबह 8 बजे जोधपुर पहुंचेगी।

Previous Post

दुजाना में 19 छात्राओं को मिली निशुल्क साइकिलें

Next Post

कंटेनर बोलेरो की टक्कर में चाचा-भतीजे की मौतः गाड़ी में बुरी तरह फंसे, हाइवे पर लगा जाम

Next Post
कंटेनर बोलेरो की टक्कर में चाचा-भतीजे की मौतः गाड़ी में बुरी तरह फंसे, हाइवे पर लगा जाम

कंटेनर बोलेरो की टक्कर में चाचा-भतीजे की मौतः गाड़ी में बुरी तरह फंसे, हाइवे पर लगा जाम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page