• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

कंटेनर बोलेरो की टक्कर में चाचा-भतीजे की मौतः गाड़ी में बुरी तरह फंसे, हाइवे पर लगा जाम

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 25, 2026
in Local
0
कंटेनर बोलेरो की टक्कर में चाचा-भतीजे की मौतः गाड़ी में बुरी तरह फंसे, हाइवे पर लगा जाम

PALI SIROHI ONLINE

बांसवाड़ा-कंटेनर और बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर में चाचा-भतीजा की मौत हो गई। बोलेरो के आगे का हिस्सा चकनाचूर हो गया है। करीब आधे घंटे तक बोलेरो सवार दोनों युवक गाड़ी में ही फंसे रहे थे। चिल्ला-चिल्लाकर मदद की गुहार लगा रहे थे। समय से उनको मदद नहीं मिली और हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। मामला बांसवाड़ा के सज्जनगढ़ इलाके के कालाखूंटा गांव का है।हॉस्पिटल ले जाते समय दोनों की मौत

थानाधिकारी धनपत सिंह ने बताया- मांडली छोटी (सज्जनगढ़) का रहने वाले बसु (30) अपने भतीजे कन्हैयालाल (25) के साथ बोलेरो की सर्विस करवाने बांसवाड़ा गए थे। मंगलवार की रात करीब 11 बजे गांव लौट रहे थे।

कालाखूंटा गांव के पास जालोर की तरफ से आ रहे कंटेनर से बोलेरो की भिड़ंत हो गई। बसु और कन्हैयालाल गाड़ी में बुरी तरह फंस गए थे।

उन्हें गाड़ी से निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। दोनों गंभीर रूप से घायल थे। पुलिस उन्हें लेकर बांसवाड़ा के महात्मा गांधी हॉस्पिटल पहुंची। हॉस्पिटल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।गुजरात से होली मनाने घर आए थे

बसु सूरत (अहमदाबाद) में कारीगर थे। वह कंस्ट्रक्शन का काम करते थे। होली के त्योहार पर घर आए हुए थे। बसु को आज (25 मार्च) वापस सूरत जाना था। बसु के तीन बेटियां और एक छोटा बेटा है।

डंपर पर खलासी का काम करके जीवनयापन करने वाले कन्हैयालाल अविवाहित थे।

Previous Post

जोधपुर-मऊ साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रदेश की दूसरी अमृत-भारत एक्सप्रेस बनीः यात्रियों को मिलेगा आरामदायक सफर

Next Post

बेडा की महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय में 22 बालिकाओं को निःशुल्क साइकिल वितरण

Next Post
बेडा की महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय में 22 बालिकाओं को निःशुल्क साइकिल वितरण

बेडा की महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय में 22 बालिकाओं को निःशुल्क साइकिल वितरण

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page