• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

दो दोस्तो की दोस्ती टूटी, एक दोस्त ने दोस्त की याद में दोस्त की फोटो चिपकाकर किया सुसाइड, लेटर में लिखा- आप बात नहीं कर रहे भैया, मैं आपके बिना नहीं रह सकता

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 11, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

जोधपुर-आप लंबे समय से बात नहीं कर रहे हो भैया, प्लीज मैं आपके बिना नहीं रह सकता। आपको एक महीने का समय दिया, लेकिन आप नहीं बोले। आप नहीं बोलोगे तो मैं मर जाऊंगा।

10वीं के छात्र ने सुसाइड नोट में ये बातें लिखी है। जोधपुर ग्रामीण क्षेत्र में नाबालिग ने 12वीं में पढ़ने वाले अपने दोस्त की फोटो हाथ पर चिपकाकर रविवार शाम आत्महत्या कर ली। घटना बालेसर थाना क्षेत्र की है। थानाधिकारी मूलसिंह भाटी ने बताया- मृतक की उम्र 17 साल थी, सरकारी स्कूल में10वीं में पढ़ता था।

परिजनों ने बताया- रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे लड़का घर से निकला था। शाम साढ़े 6 बजे गांव के कुछ बच्चों ने घर से 300 मीटर दूर स्कूल परिसर में उसको पेड़ पर फंदे से लटका देखा।

सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने फोन करके पुलिस को बताया। रात में बालेसर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए शव फंदे से नहीं उतारने दिया।

परिजनों ने पुलिस से फलोदी से अपने रिश्तेदार और गांव के सरपंच के लौटने का इंतजार करने का आग्रह किया। पुलिस ने स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली। फुटेज में छात्र अकेले ही स्कूल की तरफ आता दिखाई दिया। इसके बाद परिजनों का संदेह दूर हुआ। सोमवार सुबह ग्रामीणों की मौजूदगी में पुलिस ने शव को फंदे से उतारा।

चार पेज का सुसाइड नोट मिला

तलाशी के दौरान छात्र की जेब से 17 जनवरी 2026 की तारीख का लिखा 4 पेज का सुसाइड नोट मिला। नाबालिग के हाथ पर दोस्त का फोटो भी चिपका था। सुसाइड नोट में लिखा था-आप लंबे समय से बात नहीं कर रहे हो भैया, प्लीज मैं आपके बिना नहीं रह सकता। आपको एक महीने का समय दिया, लेकिन आप नहीं बोले। आप नहीं बोलोगे तो मैं मर जाऊंगा।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर लिया है। पुलिस और ग्रामीणों की समझाइश के बाद परिजन शव का पोस्टमॉर्टम कराने को तैयार हुए। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

Previous Post

रानी में चुंगी नाका पर रजाई गोदाम में लगी आग, दमकल ने पाया काबू

Next Post

गोचर भूमि पर अवैध खनन, रास्ते बनेः अतिक्रमण हटाने की मांग, प्रशासक सदस्यों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Next Post

गोचर भूमि पर अवैध खनन, रास्ते बनेः अतिक्रमण हटाने की मांग, प्रशासक सदस्यों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page