• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जैला में सोसायटी से 2.95 लाख की नकदी चोरी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 2, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

जैला-श्रीदेवेश्वर ग्राम सेवा सहकारी समिति एवं मिनी सहकारी बैंक के कार्यालय से 2 लाख 95 हजार रुपए की नकदी चोरी का मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह कार्यालय खोलने पहुंचे सहायक व्यवस्थापक प्रभाराम ने कार्यालय के दरवाजे की स्थिति देखी तो ताला नहीं मिला। जांच करने पर बैग में रखी नकदी गायब मिली।

सहकारी समिति के व्यवस्थापक केसर सिंह की ओर से कालंद्री थाने में रिपोर्ट देकर मामला दर्ज करवाया। मामले कीजांच के लिए मोबाइल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (एमईयू), सिरोही को भी सूचना दी गई। टीम के पहुंचने के बाद कार्यालय में रखे कंप्यूटर, प्रिंटर, लॉकर, बैग तथा अन्य सामान की बारीकी से जांच कर संभावित फिंगरप्रिंट एवं अन्य साक्ष्य जुटाए।

एक माह पहले देवेश्वर महादेव मंदिर में टूटे ताले : ग्रामीणों के अनुसार जैला में एक माह पूर्व देवेश्वर महादेव मंदिर में चोरी की वारदात सामने आई थी। मंदिर के ताले तोड़े थे। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त मामले में संदिग्ध आरोपियों का पता नहीं चला है। सहकारी समिति के कार्यालय में नकदी चोरी की घटना सामने आने से ग्रामीणों में चिंता और रोष है।

Previous Post

पाली-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर स्वास्थ्य जमादारों को जारी किए कारण बताओ नोटिस

Next Post

सिरोही में कांग्रेस का चुनावी बिगुलः लोढ़ा ने साधा BJP-प्रशासन पर निशाना, नामांकन रद्द होने पर उठाए सवाल

Next Post

सिरोही में कांग्रेस का चुनावी बिगुलः लोढ़ा ने साधा BJP-प्रशासन पर निशाना, नामांकन रद्द होने पर उठाए सवाल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page